कविता-जब भारत आजाद हुआ था
उत्तराखंड के लोकप्रिय वेब पोर्टल न्यूज टुडे नेटवर्क की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आॅनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल, युवा और वरिष्ठ सभी वर्गों के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मेरे प्यारे वतन विषय पर देशभक्ति से ओत.प्रोत स्वरचित कविता लिखकर 20 अगस्त तक भेजनी
| Aug 17, 2020, 14:15 IST
उत्तराखंड के लोकप्रिय वेब पोर्टल न्यूज टुडे नेटवर्क की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आॅनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल, युवा और वरिष्ठ सभी वर्गों के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मेरे प्यारे वतन विषय पर देशभक्ति से ओत.प्रोत स्वरचित कविता लिखकर 20 अगस्त तक भेजनी है। इसके तहत जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर से मोहम्मद कैफ की शानदार कविता पढ़िए-
जब भारत आजाद हुआ था,
आजादी का राज हुआ था।
वीरों ने कुरबानी दी थी,
तब भारत आजाद हुआ था।
भगत सिंह ने फांसी ली थी,
इंदिरा का जनाजा उठा था।
इस मिट्टी की खुशबू ऐसी थी,
तब खून की आंधी बहती थी।
वतन का जज्बा ऐसा था।
जो सबसे लड़ता जा रहा था,
लड़ते-लड़ते जानें गई थीं।
तब भारत आजाद हुआ था।
WhatsApp
Group
Join Now
