लिटल मिरकल्स फाउंडेशन और वन विभाग की बनी जुगलबंदी, बनाया पेड़ सेवा का ऐसा बड़ा रिकॉर्ड

बारिश की बूंदाबांदी की बीच 3200 से ज्यादा बच्चों के उत्साह के साथ सफल हुई पेड़ सेवा। संस्कृत विद्यालय के पाठियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सासंद अजय भट्ट, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, जिलाधिकारी नैनीताल सवीन बंसल, डीडीए सचिव हरवीर सिंह, एसडीएम विवेक राय, चीफ कंजरवेटर वन विवेक पांडेय, कंजरवेटर डॉ पराग धकाते, डीएफओ नीतीश
 | 
लिटल मिरकल्स फाउंडेशन और वन विभाग की बनी जुगलबंदी, बनाया पेड़ सेवा का ऐसा बड़ा रिकॉर्ड

बारिश की बूंदाबांदी की बीच 3200 से ज्यादा बच्चों के उत्साह के साथ सफल हुई पेड़ सेवा। संस्कृत विद्यालय के पाठियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सासंद अजय भट्ट, लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, जिलाधिकारी नैनीताल सवीन बंसल, डीडीए सचिव हरवीर सिंह, एसडीएम विवेक राय, चीफ कंजरवेटर वन विवेक पांडेय, कंजरवेटर डॉ पराग धकाते, डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, आदि ने पेड़ सेवा का शुभारंभ कर करीब साढ़े तीन किमी एरिया को जलशक्ति अभियान से जोड़ा।

लिटल मिरकल्स फाउंडेशन और वन विभाग की बनी जुगलबंदी, बनाया पेड़ सेवा का ऐसा बड़ा रिकॉर्ड

देश में पहली बार एक साथ रोपे गए 3000 से अधिक पेड़

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल शक्ति अभियान के तहत प्रस्तावित हल्द्वानी जू -बायो डाइवर्सटी पार्क में एक साथ 3200 स्कूली बच्चों ने 32 हेक्टेयर में 3200 पेड़ 32 मिनट में लगा कर पेड़ सेवा की। वन विभाग के कंजर्वेटर डॉ पराग मधुकर धकाते ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार देश मे तीन हजार से ज्यादा बच्चे एक साथ जल शक्ति अभियान में वृक्षारोपण के माध्यम से जल संवर्धन का हिस्सा बने है, जोकि एक मिसाल है।

लिटल मिरकल्स फाउंडेशन और वन विभाग की बनी जुगलबंदी, बनाया पेड़ सेवा का ऐसा बड़ा रिकॉर्डइस कार्यक्रम के लिए स्वयंसेवी संस्था लिटल मिरकल्स फाउंडेशन और उत्तराखंड वन विभाग ने मिलकर तैयारी की , करीब 32 हैक्टेयर वन भूमि में फूलदार, फलदार और जलसंचय करने वाली प्रजातियों साथ साथ औषधि पेड़ों का भी रोपण कर पेड़ सेवा की गई। डॉ धकाते ने बताया कि प्रत्येक पेड़ की जीपीएस सिस्टम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

अभियान में स्कूल के साथ सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ी

जल शक्ति अभियान में 32 स्कूल्स के अलावा, सामाजिक संस्थाए सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव , जैन समाज, इनरव्हील क्लब, पंजाबी वीमेन क्लब, आर्ट ऑफ लिविंग, पंजाबी जनकल्याण समिति , युवा पंजाबी जनकल्याण समिति, संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक छात्र, केनरा बैंक, उद्योग व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोग , पर्यावरण से जुड़े संगठन , पैरा ओलंपिक से जुड़े खिलाड़ी, आदि ने भी सहयोग किया। हर हैक्टेयर में पांच वन कर्मी भी पेड़सेवा में मुस्तैद रहे । पेड़ सेवा को सफल बनाने में लिटिल मिरेकल फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा , सचिव राहुल वाष्णेय, गिरीश गुप्ता, गिरीश मेलकानी, प्रवीण मित्तल, उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, हरित कपूर, अतुल वर्मा, रक्षित वर्मा, विक्रांत मानसेरा , कनिका वासुदेवा, स्वाति कपूर, कन्नू वर्मा, रीना मानसेरा, आदि ने सहयोग किया ।