आखिर मुस्लिम महिलाएं ही क्यों पहनती है बुर्खा, जानिए क्या है रहस्य
हर धर्म के अपने कुछ रीति-रिवाज होते हैं। जहां हिंदुओं को सिर पर आंचल तो वहीं मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं। सभी धर्मों के लोगों की वेशभूषा अलग-अलग होती है। हर कोई अपने धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार चलता है। लेकिन आज हम आपको मुस्लिम धर्म की महिलाओं के बारे में बताने जा रहे
Mar 6, 2020, 15:59 IST
|
हर धर्म के अपने कुछ रीति-रिवाज होते हैं। जहां हिंदुओं को सिर पर आंचल तो वहीं मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं। सभी धर्मों के लोगों की वेशभूषा अलग-अलग होती है। हर कोई अपने धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार चलता है। लेकिन आज हम आपको मुस्लिम धर्म की महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर मुस्लिम धर्म में महिलाएं बुर्का क्यों पहनती है तो आइए जानते हैं…
कुरान में लिखी है वजह
- इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रन्थ कुरान है। बता दें कि अल्लाह की किताब “कुरान शरीफ” में इस बात का जिक्र पूरे विस्तार से किया गया है। समस्त रीति-रिवाज इसी पाक किताब कुरान पर आधारित है। कुरान में इस्लाम धर्म के लोगों के रहन-सहन, वेशभूषा और खान-पान के नियमों का सम्पूर्ण उल्लेख है।
- इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है की मुस्लिम महिलाओं और पुरुषो को कैसा लिबास पहनना चाहिए और क्या उनके लिए सही होगा।
- कुरान के अनुसार मुस्लिम महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिसमें उनकी आंखें, चेहरा, उनके हाथ-पैर किसी अनजान आदमी को ना दिखाई दें।
- इसलिए मुस्लिम महिलाएं बुर्खा पहनकर अपना सारा शरीर ढक लेती है। वैसे भी आजकल तो बुर्खा पहनने का स्टाइल भी काफी चलन में आ चुका है।