World Elephant Day: आज है विश्व हाथी दिवस, जानिए कब और क्यों हुई इसकी शुरूआत

आज पूरे दुनियाभर में विश्व हाथी दिवस(World Elephant Day) मनाया जा रहा है। विश्व हाथी दिवस की शुरूआत 12 अगस्त 2012 को हुई थी। हाथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया के हाथियों के प्रति जागरूकता और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु भी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में हाथियों को संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।आज पूरे दुनियाभर में विश्व हाथी दिवस(World Elephant Day) मनाया जा रहा है। विश्व हाथी दिवस की शुरूआत 12 अगस्त 2012 को हुई थी। हाथी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया के हाथियों के प्रति जागरूकता और उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है। हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु भी घोषित किया जा चुका है।ऐसे में हाथियों को संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने और उनपर ध्यान आकर्षित करने के लिए इस खास दिन को 12 अगस्त, 2012 से मनाया जा रहा है। देश में पहली बार 2017 में हाथियों की गिनती हुई हाथी इस विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हाथी दूसरी वन्यजीव प्रजातियों के लिए जंगल और सवाना पारिस्थितिकी तंत्र को बनाये रखने में मदद करते हैं। यह दिवस विश्व भर में हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए समर्पित है विश्व हाथी दिवस (World Elephant day) यानी वैश्विक वर्ल्ड एलीफैंट डे का उद्देश्य अफ्रीकन और एशियाई हाथियों की तत्काल दुर्दशा के बारे में लोगों को जागरूक करना और जंगली और बंदी बनाये गए हाथियों के बेहतर ख्याल रखने और उनके बेहतर प्रबंधन के बारे में जानकारी बांटने का है।

ऐसे हुई इस दिन को मनाने की पहल
सिम्स और एलिफेंट की इंट्रोडक्शन फाउंडेशन द्वारा साल 2011 में इसकी पहल की गई थी लेकिन ऑफिशियली 12 अगस्त, 2012 को इसे मनाने की घोषणा हुई थी