Story of Jesus Christ in Hindi यीशु मसीह के जन्म की कहानी

Story of Jesus Christ in Hindi - Christmas का त्योहार ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़ो को पूरे साल रहता हैं सभी जानते है की Christmas यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाले त्योहार है लेकिन क्या आप जानते है की क्रिसमस को मनाने के पीछे की पूरी कहानी Story of Jesus Christ क्या है और येशु मसीह के इस दुनिया में जन्म लेने के क्या कारण है अगर नहीं तो हम आज आपको बताएंगे की इस दिन को इतना खास क्यू माना जाता है

ईसाई धर्म की धार्मिक पुस्तक बाइबिल के अनुसार माता मरियम के गर्भ से ईसाई धर्म के प्रमुख भगवान ईसा मसीह का इसी दिन जन्म हुआ था इसलिए इस त्योहार को मनाया जाता है मरियम गलीलिया शहर के नाजरेथ गांव में रहती थीं। उनकी सगाई यूसुफ नाम के एक बढई से हुई थी। ये दाऊद राजवंशी थे। बाइबिल के अनुसार मरीयम को एक सपना आया था जिसमें उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देने की भविष्यवाणी की गई थी। माता मरियम विवाह से पहले ही ईश्वरीय प्रभाव से गर्भवती हो गई थीं। वहीं ईसा मसीह के जन्म से पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी गई थी कि धरती पर एक ईश्वर का पुत्र जन्म लेगा जो बड़ा होकर राजा बनेगा और उसके राज्य की कोई सीमा नहीं होगी

इसके अलावा ईसा मसीह के जन्म से पहले यह भी भविष्यवाणी की गई कि, यह पुत्र पूरी दुनिया को कष्ट से मुक्ति दिलवाएगा और लोगों का सही मार्गदर्शन कर सही रास्ते पर चलने की शिक्षा देगा और पूरी दुनिया का उद्धार करेगा. आगे चलकर हुआ भी यही कि उन्होंने अपना जीवन दूसरे लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया.आपको बता दें कि माता मरियम और युसूफ की शादी हुई. शादी के बाद दोनों यहूदिया प्रांत के ब्रेथलेहेम नामक जगह पर रहने लगे. यहीं पर एक रात को गौशाला में ईसा मसीह का जन्म हुआ था.वहीं इसी दिन आकाश में एक तारा बहुत ज्यादा चमक रहा था और इससे लोगों को इस बात का एहसास हुआ कि रोम के शासन से बचने के लिए मसीहा ने जन्म ले लिया है. वहीं ईसा मसीह के जन्मोत्सव को ही लोग क्रिसमस डे – Christmas Day के रूप में मनाते थे