Ahoi Ashtami 2021 Date  : कब है अहोई अष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

 | 

Ahoi Ashtami 2021 Date - करवा चौथ के बाद अहोई अष्टमी 2021 एक और महत्वपूर्ण त्योहार है हिन्दू धर्म में जिस प्रकार पति की लंबी आयु के लिए कई व्रत हैं, ठीक उसी तरह संतान के दीर्घ आयु एवं सुखी जीवन के लिए भी व्रत हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान के सुखी और समृद्धि जीवन के लिए अहोई अष्टमी को व्रत रखा जाता है। यह व्रत करवा चौथ के 4 दिन बाद और दिवाली से 8 दिन पूर्व होता है। अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami ) के दिन माताएं व्रत रखती हैं और अहोई माता की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। अहोई माता की कृपा से संतान सुखी, आरोग्य और दीर्घायु होती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष अहोई अष्टमी व्रत कब है, पूजा मुहूर्त क्या है - 

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami ) 2021 तिथि
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से हो रहा है। इसका समापन अगले दिन 29 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर होगा। अहोई अष्टमी में शाम की पूजा और तारों को करवे से अर्ध्य देने का महत्व है। ऐसे में अहोई अष्टमी व्रत 28 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा।

अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami ) 2021: पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर नहा लें और साफ कपड़े पहनें
- बिना पानी और भोजन के उपवास का संकल्प लें।
- गेरू का उपयोग करके देवी अहोई की छवि बनाएं और सूर्यास्त से पहले पूजा करें
- व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर पूजा का समापन करें
- तारे देखने के बाद नाश्ता

WhatsApp Group Join Now
News Hub