अपने गुणों के कारण दीर्घकाल तक याद किए जाएंगे प्रकाश सिंह बादल : आरएसएस

संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संयुक्त बयान जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, अपने प्रभावी व्यक्तित्व और कार्य से पंजाब के सार्वजनिक जीवन और अपनी सादगी एवं विनम्रता से संपूर्ण भारत में विशिष्ट छाप बनाने वाले प्रकाश सिंह बादल अपने गुणों के कारण दीर्घ काल तक याद किए जाएंगे।

भागवत और होसबाले ने आगे कहा, उनके निधन से राष्ट्र के राजनैतिक जीवन में एक समर्पित अनुभवी व्यक्तित्व की अनुपस्थिति लंबे समय तक खलेगी। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर विनम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवारजनों को इस कष्ट को सहने का सामथ्र्य प्रदान करे।
गौरतलब है कि सांस लेने में परेशानी के कारण प्रकाश सिंह बादल को लगभग एक सप्ताह पहले मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात इसी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि गुरुवार को मुक्तसर जिले स्थित उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगी।
--आईएएनएस
एसटीपी/एसजीके