जानिए ! कैसे मिलता है देश का पद्म पुरस्कार, आप भी कर सकते हैं आवेदन !

नई दिल्ली -न्यूज टुडे नेटवर्क : पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के
 | 
जानिए ! कैसे मिलता है देश का पद्म पुरस्कार, आप भी कर सकते हैं आवेदन !

नई दिल्ली -न्यूज टुडे नेटवर्क : पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि, कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है। भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह चौथा पुरस्कार है इससे पहले क्रमश: भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण का स्थान है।

जानिए ! कैसे मिलता है देश का पद्म पुरस्कार, आप भी कर सकते हैं आवेदन !

कैसे हुई पद्म पुरस्कारों की शुरुआत

पद्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में की गई थी, सरकार ने केवल दो पुरस्कार भारत रत्न और पद्म विभूषण की शुरूआत की। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान के तौर पर जाना जाता है। पद्म विभूषण तीन श्रेणियों पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग के लिए दिया जाता था। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं, तथा सामान्यत: मार्च-अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं। वर्ष 1954 में पहली बार पद्म अवार्ड की घोषणा की गई थी। 1978, 1979, 1993 और 1997 के अलावा से इन पुरस्कार की घोषणा हर साल किया जा रहा है। एक साल दिए जाने वाले पद््म पुरस्कारों की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होती है।

जानिए ! कैसे मिलता है देश का पद्म पुरस्कार, आप भी कर सकते हैं आवेदन !

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार

भारत के नागरिक पुरस्कारों के पदानुक्रम में यह द्वितीय श्रेणी का पुरस्कार है इससे पहले “भारत रत्न” का स्थान है। “पद्म पुरस्कार” भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषित किये जाते हैं तथा सामान्यत: मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं:

1. पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा)

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक समान है। यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान में पुरस्कार स्वरूप 1.3/16 इंच का कांसे का एक बिल्ला मिलता है। इसके कें्रद में एक कमल का फूल होता है। इसमें सफेद रंग में फूल की पत्तियां होती हैं। इस फूल के ऊपर नीचे पद्म विभूषण लिखा होता है। वहीं सइ बिल्ले के पिछले हिस्से में अशोक चिन्ह बना होता है।

जानिए ! कैसे मिलता है देश का पद्म पुरस्कार, आप भी कर सकते हैं आवेदन !

2. पद्म भूषण (उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा)

पद्म भूषण भारत के रत्न और पद्म विभूषण के बाद भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इस सम्मान में भी कांसे का बिल्ला दिया जाता है। इसमें भी बीच में कमल का फूल बना होता है। जिसकी तीन पत्तियां इस घेरे में रहती हैं। इस फूल के ऊपर नचीे पद्मभूषण लिखा रहता है।

पद्म श्री (किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है)

पद्म श्री पस्कार भारत रत्न विभूषण और पद्म भूषण के बाद भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान भारत सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। भारत सरकार द्वारा आम तौर पर सिर्फ भारतीय नागरिक को दिया जाने वाला सम्मान है। इस सम्मान में भी कांसे का बिल्ला दिया जाता है। जिसमें कमल का फूल बना रहता है।