देहरादून-खानपुर विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इस विधायक ने लगाये आरोप

Dehradun News-एक बार फिर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सुर्खियों में है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमाझबरेड़ा क्षेत्र से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया है। मुकदमा देशराज कर्णवाल ने एससी-एसटी और धमकी देने के आरोप में दर्ज कराया है। इसके बाद फिर विधायक चैम्पियन सुर्खियों में है। इससे पहले भी
 | 
देहरादून-खानपुर विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इस विधायक ने लगाये आरोप

Dehradun News-एक बार फिर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सुर्खियों में है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमाझबरेड़ा क्षेत्र से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया है। मुकदमा देशराज कर्णवाल ने एससी-एसटी और धमकी देने के आरोप में दर्ज कराया है। इसके बाद फिर विधायक चैम्पियन सुर्खियों में है। इससे पहले भी चैपिंयन का विवादों से पुराना नाता रहा है। जिसके बाद सत्ताधारी भाजपा पर भी आंच आयी थी।

देहरादून-खानपुर विधायक चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, इस विधायक ने लगाये आरोप
विद्यायक देशराज कर्णवाल ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया था कि 13 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम में एक कुश्ती कार्यक्रम के दौरान खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्द और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही उन्हें चीरेन-फाडऩे की धमकी भी दी। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।