नैनीताल-देर रात उत्तराखंडी लोक गीतों में झूमी सरोवर नगरी, इन गायकों ने मचाया धमाल

नैनीताल-न्यूज टुडे नेटवर्क-मां नयना देवी के आंचल में कुदरत द्वारा नायाब तोहफे के तौर पर दी गयी नैनी झील में विधि-विधान एवं अनुष्ठान के साथ सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त राजीव रौतेला एवं नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी ने दीपदान कर मां नयना देवी व झील की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए दीपदान
 | 
नैनीताल-देर रात उत्तराखंडी लोक गीतों में झूमी सरोवर नगरी, इन गायकों ने मचाया धमाल

नैनीताल-न्यूज टुडे नेटवर्क-मां नयना देवी के आंचल में कुदरत द्वारा नायाब तोहफे के तौर पर दी गयी नैनी झील में विधि-विधान एवं अनुष्ठान के साथ सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त राजीव रौतेला एवं नगर के प्रथम नागरिक अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी ने दीपदान कर मां नयना देवी व झील की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए दीपदान किया। रात के अंधेरे में झील के धरातल पर टिमटिमाते हुए रोशन दीए अजीब छटा बिखेर रहे थे। यह मौका था विन्टर कार्निवाल द्वारा की देर सांय शुरू होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रौहेला, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चन्द्र सती तथा शहर का गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

नैनीताल-देर रात उत्तराखंडी लोक गीतों में झूमी सरोवर नगरी, इन गायकों ने मचाया धमाल

उत्तराखंडी लोक नृत्यों ने मोहा मन

मेगा स्टार नाइट के कार्यक्रमों का शुभारम्भ विधायक संजीव आर्य, अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी एवं  सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पर्यटक नगरी नैनीताल में विंटर कार्निवाल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति लोक संगीत लोक नृत्य तथा उत्तराखण्डी साहित्य लेखन रहन-सहन से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि राष्टीय एवं अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रसिद्व नैनीताल का अद्वितीय सौन्दर्य सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र है।

नैनीताल-देर रात उत्तराखंडी लोक गीतों में झूमी सरोवर नगरी, इन गायकों ने मचाया धमाल

प्रदेश में पयर्टन व्यवसाय में हो रही प्रगति- आयुक्त

सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने कहा कि कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश के साथ ही अल्मोड़ा में कटारमल नैनीताल मे मुक्तेश्वर, ऊधमसिंह नगर में गुलरभोज, चम्पावत में देवीधुरा, बागेश्वर में गरूड़ वैली और पिथौरागढ में मोस्टमानू को नये पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में चिन्हित कर उन्हें विकसित किया जा रहा है। ताकि नैनीताल के साथ ही प्रदेश के अन्य कस्बों में पर्यटकों की आमद बढ़े और प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय दिनों दिन तरक्की करें। डीएम विनोद कुमार सुमन ने सचिव मुख्यमंत्री रौतेला, विधायक संजीव आर्य तथा अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें उपहार भी भेंट किये।

बालीबुड सिंगर ऐश किंग के गानों में झूमा नैनीताल

देर रात तक मुख्यमंच पर ख्यातिलब्ध लोक गायक गोविन्द सिंह दिगारी, गजेन्द्र राणा तथा लोक गायिका खुशी जोशी ने कुमांऊनी लोक गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों सराबोर कर दिया तथा अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह ने खुशी जोशी के साथ किसी राह में किसी मोड़ पर गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक गायकों की प्रस्तुति पर लोक थिरकने को भी मजबूर हुए। वही बालीबुड सिंगर ऐश किंग की धमाकेदार प्रस्तुति ने दर्शकों में रोमांच व सिहरन पैदा कर दी। ऐश किंग ने अपनी प्रस्तुति में मन की डोर से बांधे वे जानियां, यह मौसम की बारिश या बारिश का पानी, नजर ना लग जाये, सामने ये कौन आया दिल में हुई हलचल, तनु इतना में प्यार करॉ, एक हो गए हम और तुम, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, हर दुआ में शामिल तेरा प्यार है, पहली नजर में कैसा जादू कर दिया, हर दुआ में शामिल तेरा प्यार है आदि गीतों की प्रस्तुति की जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। कार्यक्रम के शुरूआत मे लेकसिटी वैलफेयर क्लब के सदस्यो द्वारा गणपति बन्दना प्रस्तुत की तथा सूचना विभाग के नई दिशायें, मल्लिका लोक सांस्कृतिक कला समिति तथा कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्डी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों बयार मुख्य मंच पर बहाई इसके अलावा छैल छबीली संास्कृतिक संस्था तथा रिमझिम कुर्माचल सांस्कृतिक दल छोलिया कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती से लोगों का मन मोह लिया।