बरेली: सपाइयों को चुनावी मंत्र देने गुरुवार को अपने निजी विमान से पहुंचेंगे अखिलेश यादव

न्यूज टुडे नेटवर्क। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से अपने निजी विमान से दोपहर 1:10 पर त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह हवेली मैरिज लॉन में चल रही सपा की वर्कशॉप में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह चुनावी मंत्र देंगे जिसके बाद रेडिसन होटल में रात्रि विश्राम के बाद अगले
 | 
बरेली: सपाइयों को चुनावी मंत्र देने गुरुवार को अपने निजी विमान से पहुंचेंगे अखिलेश यादव

न्यूज टुडे नेटवर्क। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ एयरपोर्ट से अपने निजी विमान से दोपहर 1:10 पर त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह हवेली मैरिज लॉन में चल रही सपा की वर्कशॉप में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह चुनावी मंत्र देंगे जिसके बाद रेडिसन होटल में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह अपने हिसाब से यहां से लखनऊ रवाना होंगे।

चुनाव के लिए हो जाएं तैयार किसानों से गांव जाकर संवाद करें

इधर सपा की मंडली कार्यशाला में पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नए कृषि कानूनों पर सपाइयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी डेथ वारंट से कम नहीं है। कार्यकर्ता इनका अध्ययन करें और गांवों में जाकर किसानों को बताएं कि किस तरह सत्तारूढ़ पार्टी ने उनके हितों को देश के कुछ उद्योगपति घरानों के आगे गिरबी रख दी है। कार्यशाला के पहले दिन करीब ढाई हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पटेल ने कहा कि चुनाव लड़ने के हमें तरीके बदलने होंगे। हमें अब जनता को सिर्फ पार्टी की नीतियों की जानकारी नहीं देनी है बल्कि यह भी बताना होगा कि बंटवारे की राजनीति करते हुए कैसे सत्तारूढ़ दल देश को गर्त में ले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया के प्रयोग से बचें, विपक्षी झूठ को सच बताने में माहिर

शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर पांडे ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतने को कहा। बोले कि कार्यकर्ता विवादित मामलों में बरतते हुए स्थानीय मुद्दों को उठाएं जो सीधे तौर पर जनता को प्रभावित करता है और उन सरकार ने प्रधानमंत्री विपक्षी दलों की आईटी दल झूठ को सच बताकर प्रसारित करने में माहिर है। हमें उसका ग्राउंड चेक कर जनता के सामने असलियत लानी होगी। ऐसे मामलों में कार्यकर्ता खुद मौके पर जाएं और सच सामने लाएं।