बरेली में सीओ की जिम्मेदारी संभाल चुके कुलदीप कुमार को पुरस्कृत करेंगे सीएम, इस काम के लिए मिल रहा ये अवार्ड

न्यूज टुडे नेटवर्क। मेरठ जिले के एकमात्र खिलाड़ी कुलदीप कुमार को लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा जाएगा। 24 जनवरी को मेरठ जिले के बहसूमा निवासी स्टार एथलिट कुलदीप कुमार को लक्ष्मण अवार्ड से स्वयं माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सम्मानित करेंगे। बरेली जिले में वे सीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कुलदीप कुमार का एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
 | 
बरेली में सीओ की जिम्मेदारी संभाल चुके कुलदीप कुमार को पुरस्कृत करेंगे सीएम, इस काम के लिए मिल रहा ये अवार्ड

न्यूज टुडे नेटवर्क। मेरठ जिले के एकमात्र खिलाड़ी कुलदीप कुमार को लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा जाएगा। 24 जनवरी को मेरठ जिले के बहसूमा निवासी स्टार एथलिट कुलदीप कुमार को लक्ष्मण अवार्ड से स्वयं माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सम्मानित करेंगे। बरेली जिले में वे सीओ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
कुलदीप कुमार का एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का सफर आने वाले हर नए युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करेगा। उनकी अनेकों उपलब्धि से आने वाले युवा खिलाड़ी काफी प्रोत्साहित होंगे, उनमे आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। हर किसी में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। कुलदीप कुमार ने कड़ी मेहनत करके ये उपलब्धियां हासिल की है। बहसूमा के हर उभरते खिलाड़ी के लिए कुलदीप कुमार एक प्रेरणास्रोत हैं। हर उभरता खिलाड़ी पग-पग पर उनसे प्रेरणा लेता रहता है।

कुलदीप कुमार की उपलब्धियों का विवरण कुछ इस प्रकार हैं:-

नाम:- कुलदीप कुमार
• वर्तमान में उप्र पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक
(DySp) के पद पर तैनात हैं।
• वर्तमान में कार्यरत:- मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश
• पता:- बहसूमा, मेरठ (उत्तर प्रदेश)

उपलब्धियां:-

1. वर्ष 2000:- आल इंडिया यूनिवर्सिटी में 5000
मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड
बनाया।
2. वर्ष 2000:- राष्ट्रीय खेलों (लुधियाना) में 1500
मीटर में रजत पदक जीता।
3. वर्ष 2002:- बुसान एशियाई गेम्स खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
4. वर्ष 2002:- एशिया चैंपियनशिप, श्रीलंका में भी
देश का नाम रोशन किया।
5. वर्ष 2003:- वर्ल्ड क्रॉस कंट्री, बेल्जियम में भाग
लिया।
6. वर्ष 2003:- एशिया चैंपियनशिप, फिलिपींस में
भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
7. वर्ष 2005:- एशिया चैंपियनशिप, इंचियोन (दक्षिण
कोरिया) में भी भाग लिया।
8. ईरान में इंडोर एशियाई चैपियनशिप में कांस्य पदक
जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया।
9. वर्ष 2000 से 2006 तक लगातार 5000 मीटर व
1500 मीटर वर्ग में नेशनल चैंपियन रहे।
10. राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जूनियर व सीनियर
चैंपियनशिप को मिलाकर कुल 25 स्वर्ण पदक
जीते और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

WhatsApp Group Join Now
News Hub