कोटद्वार-घर पहुंचा शहीद स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर, बेटे का चेहरा देख बेसुध हुई मां

कोटद्वार-गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे दिगवार और केरन सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। आज गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके
 | 
कोटद्वार-घर पहुंचा शहीद स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर, बेटे का चेहरा देख बेसुध हुई मां

कोटद्वार-गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे दिगवार और केरन सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। आज गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास उडियारी पहुंच गया है। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे का पार्थिव शरीर देख मां बेसुध हो गई। शहीद के अंमिम दर्शन के लिए वहां जन सैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत भी यहां हैं। इस दौरान ग्रामीणों के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम हेलीकॉप्टर से गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के मुख्यालय लैंसडौन में लाया गया, जिसके बाद आज उनके घर पहुंचा। यहां आंखों में आंसू और गुस्सा लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।