जानिए, भाजपा के किस वरिष्ठ नेता ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

न्यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वीरेन्द्र सिंह स्वतंत्रता से पहले के दौर से किसान
 | 
जानिए, भाजपा के किस वरिष्ठ नेता ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री वीरेन्‍द्र सिंह ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए उन्‍होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वीरेन्‍द्र सिंह स्‍वतंत्रता से पहले के दौर से किसान हितों की लड़ाई लड़ते रहे सर छोटूराम के पौत्र के रूप में जाने जाते हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों के साथ लड़ाई में वे कंधा से कंधा मिलाकर खड़े होने को तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि उनके समर्थक दिल्‍ली से सटे हरियाणा के जिलों में सांकेतिक अनशन शुरू करेंगे। कल शुक्रवार को ही वीरेन्‍द्र सिंह ने समर्थकों के साथ रोहतक में चौधरी छोटू राम विचार मंच के बैनर के साथ धरना प्रदर्शन किया था।