जाने क्या है MS Dhoni के हेलीकॉप्टर शॉट का देहरादून कनेक्शन, उत्तराखंड से है खास लगाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी के संन्यास की खबर से उनके फैन्स काफी मायूस नज़र आ रहे है। महेंद्र सिंह धोनी के इतिहास की बात करे तो उनका बचपन भले ही रांची में बीता हो, मगर उनका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड का
 | 
जाने क्या है MS Dhoni के हेलीकॉप्टर शॉट का देहरादून कनेक्शन, उत्तराखंड से है खास लगाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। धोनी के संन्यास की खबर से उनके फैन्स काफी मायूस नज़र आ रहे है। महेंद्र सिंह धोनी के इतिहास की बात करे तो उनका बचपन भले ही रांची में बीता हो, मगर उनका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। धोनी की शादी भी उत्तराखंड कल्चर से देहरादून में हुए थी। धोनी के माता-पिता भी देवी-देवताओं की पूजा के लिए अपने पैतृक गांव जाते रहते हैं। एम.एस धोनी का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के ल्वाली गांव का रहने वाला है।

गोल्ड कप में खेली थी शानदार पारी

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में देहरादून कई मायने में खास है। आमतौर पर देहरादून से धोनी का कनेक्शन उनके ससुराल या जन्म के रूप में ही देखा जाता है, मगर कम लोग ही जानते हैं कि धोनी के क्रिकेट करियर में भी देहरादून का खास रोल रहा है। वर्ष 2004 में देहरादून में हुए गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला था। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव पीसी वर्मा के अनुसार….

जाने क्या है MS Dhoni के हेलीकॉप्टर शॉट का देहरादून कनेक्शन, उत्तराखंड से है खास लगाव

वर्ष 2004 में देहरादून में हुए गोल्ड कप में कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें महेंद्र सिंह धोनी झारखंड टीम से खेले थे। धोनी ने लगातार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को लीग मैच में जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में धोनी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को खिताब जिताया था। वर्मा ने कहा कि इसी टूर्नामेंट के बाद धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। जानकार मानते हैं कि गोल्ड कप में धोनी के शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हें मौका दिया गया।

हेलीकॉप्टर शॉट को मिली पहचान

पीसी वर्मा बताते हैं कि उन दिनों धोनी क्रिकेट की दुनिया में नया नाम थे। लेकिन धोनी के लंबे-लंबे छक्के देखकर दूनवासी हैरान रह गए थे। कई छक्के तो बीएसएनएल टावर की ऊंचाई तक लगे थे और बॉल सड़क तक पहुंच गई थी। उनके फेमस हेलीकॉप्टर शॉट को भी राजधानी देहरादून से ही पहचान मिलनी शुरू हुई थी। गोल्ड कप टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट में पहचान मिली तो कुछ साल बाद देहरादून धोनी के दिल के और करीब आ गया।

जाने क्या है MS Dhoni के हेलीकॉप्टर शॉट का देहरादून कनेक्शन, उत्तराखंड से है खास लगाव

देहरादून की साक्षी पर धोनी का दिल आ गया और उन्होंने साक्षी को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। धोनी पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी की वादियां भी बेहद पसंद हैं। नए साल पर धोनी परिवार के साथ मसूरी घूमने जरूर आते हैं। जनवरी 2020 में धोनी और साक्षी ने मसूरी में काफी समय बिताया था। साक्षी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी साझा किए थे।