किसान आंदोलन: किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, दिल्ली के आसपास रेल लाइन छावनी में तब्दील

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के आसपास के रेल ट्रैकों को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। देश भर में किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने शुक्रवार को देश में रेल रोको आंदोलन का आवाह्न किया था।
 | 
किसान आंदोलन: किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, दिल्ली के आसपास रेल लाइन छावनी में तब्दील

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए दिल्‍ली के आसपास के रेल ट्रैकों को पुलिस ने छावनी में तब्‍दील कर दिया है। देश भर में किसान कृषि कानूनों के विरोध में आज रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने शुक्रवार को देश में रेल रोको आंदोलन का आवाह्न किया था। कई जिलों में किसानों ने रेल रोककर प्रदर्शन किया है। रेल ट्रैकों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने आज बीस हजार अतिरिक्‍त जवानों को तैनात किया है। वहीं जिलों के स्‍थानीय प्रशासनों को भी अपने अपने क्षेत्र में रेल ट्रैकों की सुरक्षा करने के निर्देष दिए गए हैं।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के ‘रेल रोको’ आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से ट्रेन की पटरियों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ट्रेन की पटरियों के पास कई जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

किसान आंदोलन: किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, दिल्ली के आसपास रेल लाइन छावनी में तब्दील
यूपी में एक रेलवे स्‍टेशन पर तेनात जवान

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है कि रेल अवरोधक राष्ट्रीय राजधानी के अंदर लगाए जाएंगे। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए पिछले सप्ताह ‘रेल नाकाबंदी’ की घोषणा की थी।

मोर्चा ने कहा था कि पूरे देश में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलें रोकी जाएंगी। रेलवे ने रेलवे संरक्षा विशेष बल की 20 अतिरिक्त कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया है, खास तौर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखा गया है।