किसान आंदोलन: अब 26 फरवरी को ग्लो‍बल वेबिनार में जुटेंगे दुनियां भर के किसान नेता

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसान आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसान आंदोलन पिछले लगभग तीन माह से लगातार जारी है। आंदोलन का दायरा बढ़ाने के लिए अब 26 फरवरी को ग्लोबल वेबिनार किया जाएगा। इस ग्लोबल वेबिनार में दुनिया भर के किसान नेता और किसान हितों पर काम करने वाले एक्टिविस्ट जुड़ेंगे। कृषि कानूनों
 | 
किसान आंदोलन: अब 26 फरवरी को ग्लो‍बल वेबिनार में जुटेंगे दुनियां भर के किसान नेता

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसान आंदोलन तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसान आंदोलन पिछले लगभग तीन माह से लगातार जारी है। आंदोलन का दायरा बढ़ाने के लिए अब 26 फरवरी को ग्‍लोबल वेबिनार किया जाएगा। इस ग्‍लोबल वेबिनार में दुनिया भर के किसान नेता और किसान हितों पर काम करने वाले एक्टिविस्‍ट जुड़ेंगे।

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबीनार करेंगे। यह शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल हो रहे हैं। वेबीनार में तीनों कृषि कानून का किसानों पर असर विषय पर चर्चा होगी।

किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर कार्यक्रम की पूरी जानकारी शेयर की गई है। वेबीनार के लिए कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, मेलबर्न और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। वेबीनार में आम लोग भी सवाल-जवाब पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी जारी की गई है।

टिकैत की मध्‍यप्रदेश में 8 मार्च को रैली

किसान कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत 8 मार्च को मध्यप्रदेश में रैली करेंगे। इस दौरान वे 3 जिलों श्योरपुर, रीवा और देवास जाएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश BKU के जनरल सेक्रेटरी अनिल यादव ने इसकी पुष्टि की है।

अनूपपुर के SP मंगीलाल सोलंकी ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी हुआ था जो अब तक पेंडिंग है। दरअसल, 2012 में अनूपपुर जिले के जैतारी इलाके में एक पावर प्लांट के खिलाफ हुए प्रदर्शन में टिकैत शामिल हुए थे। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में टिकैत समेत 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों बाद टिकैत को जमानत मिल गई थी। उन्हें 2016 में कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जो अब तक पेंडिंग है।