किसान आंदोलन : 6 फरवरी दिन शनिवार को राजमार्गों पर चक्‍काजाम करेंगे किसान, ये बनी रणनीति

नई दिल्ली: किसानो का आंदोलन लगातार 71वें दिन भी जारी है। संयुक्त मोर्चा ने कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राजमार्गो का चक्का जाम किया जायेगा। गाजीपुर बार्डर, टिकरी बार्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी
 | 
किसान आंदोलन : 6 फरवरी दिन शनिवार को राजमार्गों पर चक्‍काजाम करेंगे किसान, ये बनी रणनीति

नई दिल्‍ली: किसानो का आंदोलन लगातार 71वें दिन भी जारी है। संयुक्‍त मोर्चा ने कहा कि 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्‍ट्रीय और राजमार्गो का चक्‍का जाम किया जायेगा। गाजीपुर बार्डर, टि‍करी बार्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गयी है। विपक्षी दलों का एक दल गुरुवार को गाजीपुर बार्डर पर किसानों से मिलने पहुचे जहां विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोक दिया।

इन्‍मे एनसीपी की सुप्रिया सुले  डीएमके की कनिमोझी, अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल और तृणमूल कांग्रेस से सौगत राय शामिल थे। विपक्ष के कई सांसद केन्‍द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए  पहुंचे। जिन्‍हें रोकने के लिए भारी पुलिसबल का इंतजाम किया गया।

हालांकि, इन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर ही पुलिस  ने रोक दिया और किसानों से मिलने नहीं दिया है। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम किसानों के साथ है और उनका समर्थन करते है। हम किसानो से मिलने जा रहे थे परन्‍तु पुलिस प्रशासन ने हमे किसानो से मिलने नहीं दिया। हम किसानों का समर्थन करते हैं और सरकार से अनुरोध करते है कि जल्‍द से जल्‍द किसानो की समस्‍या का समाधान किया जाये।

अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि हम सभी लोग किसानो का समर्थन करते है और किसानों की इस लड़ाई में हम सभी उनके साथ है।