किच्छा- यहां मामा ने ही कर डाला अपने भांजे का कत्ल, वजह जान दंग रह जायेंगे आप

उत्तराखंड के किच्छा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां मामा ने भांजे का ही कत्ल कर डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। दरअसल मामला उधम सिंह नगर के किच्छा का है, जहां दो वर्ष के मासूम भांजे का कत्ल कर मामा ने स्वयं को फासी लगा दी। पुलिस ने
 | 
किच्छा- यहां मामा ने ही कर डाला अपने भांजे का कत्ल, वजह जान दंग रह जायेंगे आप

उत्तराखंड के किच्छा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां मामा ने भांजे का ही कत्ल कर डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। दरअसल मामला उधम सिंह नगर के किच्छा का है, जहां दो वर्ष के मासूम भांजे का कत्ल कर मामा ने स्वयं को फासी लगा दी। पुलिस ने किच्छा के तीसरी मिल के पास दोनो के शव बरामद किये है। बताया जा रहा है कि रविवार के दिन मामा अरूण अपने दो वर्षिय भांजे को लेकर घर से लिकला था।

तभी वह परिजनों को फोन कर भांजे को मारने की धमकी देने लगा। इस बात से परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस को गमछे से फंदा लगाकर अरूण की आत्महत्या करने की सूचना मिली। जिस कारण मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा तो पुलिस को मामा यानी अरूण का शव पेड़ पर लटका मिला और पास में ही एक कूड़े के ढेर से भांजे का भी शव बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच अभी जारी है।