किच्छा- भाजपा का झंडा और हूटर लगे कार से मिला नशे का जखीरा, छुड़ाने को नेता जी ने लगाया फोन

Kichha News- नशे का कारोबार पूरे उत्तराखंड चरम पर है। ऊधमसिंह नगर जिले में नशे से लेकर हत्या, लूटपाट जैसे संगीन अपराधों ने जन्म लिया है। विगत सालोंं से इन अपराधों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पुलिस ने किच्छा में एक कार से नशे के इंजेक्शन बरामद किये। हैरानी की बात यह थी
 | 
किच्छा- भाजपा का झंडा और हूटर लगे कार से मिला नशे का जखीरा, छुड़ाने को नेता जी ने लगाया फोन

Kichha News- नशे का कारोबार पूरे उत्तराखंड चरम पर है। ऊधमसिंह नगर जिले में नशे से लेकर हत्या, लूटपाट जैसे संगीन अपराधों ने जन्म लिया है। विगत सालोंं से इन अपराधों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पुलिस ने किच्छा में एक कार से नशे के इंजेक्शन बरामद किये। हैरानी की बात यह थी कि कार में भाजपा का झंडा और हूटर लगा था। कार एक झोलाछाप डाक्टर की है जो क्लीनिक से नशे के इंजेक्शन बेचता है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

किच्छा- भाजपा का झंडा और हूटर लगे कार से मिला नशे का जखीरा, छुड़ाने को नेता जी ने लगाया फोन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या यूके एलटी 4371 को रोका तो उस पर भाजपा का झंडा और हूटर लगा था। जिसके बाद पूछताछ में चालक ने अपना नाम छत्रपाल सिंह निवासी सिंगौड़ी बरेली बताया। कार में चेकिंग करने पर उसमें से 45 इंजेक्शन बरामद किेये। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

बताया जा रहा है कि झोलाछाप के पकडऩे जाने की खबर क्षेत्र के एक नेता को लग गई। जिसके बाद उसे छुड़ाने के लिए पुलिस के फोन घनघनाने लगे लेकिन पुलिस ने एक न सुनीं और झोलाछाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बताया जा रहा है कि राजनीति संरक्षण के चलते वह नशे का कारोबार कर रहा था।