किच्छा- पंतनगर के बाद अब यहां बन सकता है एयरपोर्ट, मुख्य सचिव ने किया भूमि का निरीक्षण

उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में एयरपोर्ट निर्माण के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया है। अटरिया आन्नदपुर मार्ग पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की करीब एक हजार एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसके बाद शनिवार को उधमसिंह नगर जिला
 | 
किच्छा- पंतनगर के बाद अब यहां बन सकता है एयरपोर्ट, मुख्य सचिव ने किया भूमि का निरीक्षण

उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में एयरपोर्ट निर्माण के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया है। अटरिया आन्नदपुर मार्ग पर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्‍वविद्यालय की करीब एक हजार एकड़ भूमि पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसके बाद शनिवार को उधमसिंह नगर जिला प्रशासन के साथ मुख्य सचिव भूमि निरीक्षण के लिए यहां पहुंचे।

किच्छा- पंतनगर के बाद अब यहां बन सकता है एयरपोर्ट, मुख्य सचिव ने किया भूमि का निरीक्षण

अधिकारियों संग की बैठक

अटरिया आनंदपुर मार्ग पर एयरपोर्ट के प्रस्ताव को लेकर संभावनाएं तलाशने के लिए किये गए निरीक्षण के पूर्व उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंथन भी किया, उसके बाद वह मौके पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रस्तावित नक्शे का प्रस्तावित भूमि पर अवलोकन कर जानकारी ली। लगभग आधा घंटा स्थलीय निरीक्षण के उपरांत टीम पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने तात्‍कालिक रूप से कुछ नहीं कहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि उच्‍च स्‍तरीय मंथन के बाद शासन इस पर अपना रुख स्‍पष्‍ट करेगा।