किच्छा-बोले मनोज तिवारी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों, भाजपा प्रत्याशी भट्ट के लिए समर्थन में दिखाया अपना ये अंदाज

किच्छा-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव प्रदेश में अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में कल प्रचार का अंतिम दिन रहेगा। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पर भाजपा ने अपना पूरा जोर लगाया है। केवल एक सीट ही नहीं भाजपा पिछले बार की तरह उत्तराखंड में क्लीन स्वीप करना चाहती है। इसी
 | 
किच्छा-बोले मनोज तिवारी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों, भाजपा प्रत्याशी भट्ट के लिए समर्थन में दिखाया अपना ये अंदाज

किच्छा-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव प्रदेश में अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में कल प्रचार का अंतिम दिन रहेगा। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली नैनीताल-ऊधमसिंह नगर पर भाजपा ने अपना पूरा जोर लगाया है। केवल एक सीट ही नहीं भाजपा पिछले बार की तरह उत्तराखंड में क्लीन स्वीप करना चाहती है। इसी क्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में भाजपा का स्टार प्रचारक और दिल्‍ली के प्रदेश अध्‍यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने कहा नरेंद्र मोदी भारत के बेटे हैैं। भ्रष्‍टाचारियों के साथ देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब के लिए मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।

किच्छा-बोले मनोज तिवारी कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों, भाजपा प्रत्याशी भट्ट के लिए समर्थन में दिखाया अपना ये अंदाज

देश में पल रहे जयचंदों को बेनकाब करेंगी भाजपा- तिवारी

उन्होंने किच्छा के मुख्य बाजार में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित सभा को कहा कि देश बदल रहा है। भाजपा ने प्रधानमत्री मोदी के नेतृत्व में देश के दुश्मनों को जवाब देना सीख लिया है। पाकिस्तान को घर मे घुस कर आइना दिखाया तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा और वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगी। उन्होंने देश की जनता से देश में पल रहे जयचंदों को बेनकाब करने के लिए पांच साल ओर भाजपा को मौका देने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने चीर परिचित अंदाज में गाना गाकर मतदाताओं को साधने के काम किया। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने मोदी का गुणगान करते हुए देश के सम्मान के लिए मोदी के पक्ष में मतदान की अपील के साथ सरकार की उप्लब्धियों का बखान किया।