खटीमा-एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब हत्याकर यहां फेंका युवक का शव

Khatima News- एक युवक की हत्या कर शव नहर किनारे ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद वह बनबसा में रह रहा था। शुक्रवार को खून से लथपथ उसका शव शारदा देवहा पोषक नहर के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 | 
खटीमा-एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब हत्याकर यहां फेंका युवक का शव

Khatima News- एक युवक की हत्या कर शव नहर किनारे ठिकाने लगा दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद वह बनबसा में रह रहा था। शुक्रवार को खून से लथपथ उसका शव शारदा देवहा पोषक नहर के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में पूर्व ग्राम प्रधान ने शव की शिनाख्त मनदीप सिंह राणा के रूप में की।

खटीमा-एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब हत्याकर यहां फेंका युवक का शव

मनदीप सिंह राणा पुत्र राजकुमार की हत्या कर शव नहर के किनारे फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में मृतक की जेब से अस्सी रुपये और बीड़ी.माचिस मिली।बताया जा रहा है मनदीप के सिर पर चोट के निशान थे। गोसीकुआं निवासी परमदीप सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान रेखा देवी आदि ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय मनदीप सिंह राणा पुत्र राजकुमार के रूप में की। वह बनबसा में रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। एक साल पहले ही उसने गांव की पूजा से प्रेम विवाह किया था। मनदीप तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका है।