खटीमा-शादी के 12वें दिन दुल्हन फरार, ऐसे लगा गई लाखों का चूना

Khatima News-शादी के 12वें दिन एक दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। जिसके बाद ससुरालियों में हडक़ंप मच गया। पीडि़त पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की तहरीर दी। बताया कि सोने के जेवरात व 35 हजार की नकदी उसकी पत्नी लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर
 | 
खटीमा-शादी के 12वें दिन दुल्हन फरार, ऐसे लगा गई लाखों का चूना

Khatima News-शादी के 12वें दिन एक दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। जिसके बाद ससुरालियों में हडक़ंप मच गया। पीडि़त पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की तहरीर दी। बताया कि सोने के जेवरात व 35 हजार की नकदी उसकी पत्नी लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

खटीमा-शादी के 12वें दिन दुल्हन फरार, ऐसे लगा गई लाखों का चूना
गिरीश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी विगत 28 नवंबर को भजनपुर बनबसा से हुई। शादी के बाद वह लगातार फोन पर लगी रहती थी और अपने घरवालों से दबाव में शादी करने की बात करती थी। विगत 9 दिसंबर को वह ससुराल चला गया। जब अगले दिन वह खटीमा लौट रहे थे तो अंजलि ने रास्ते में रूकने को कहा। अंजलि ने कहा कि वह डिग्री कॉलेज जा रही है कुछ देर में आ जायेगी। जिसके बाद वह घर चले गया।

जब घर जाने के बाद अंजलि नहीं लौटी तो उसने फोनपर संपर्क किया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। इसके बाद उसने घर में चेकिंग की तो उसके होश उड़ गये। अलमारी से सोने के झुमके, नथ, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांगटीका समेत 35 हजार की नकदी गायब थे। इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सभी लोगों ने उसके कई जगह खोजा लेकिन वह कही नहीं मिली। जिसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचे।