काशीपुर- उत्तराखंड रोडवेज की चलती बस का पहिया निकला, 29 यात्री ने सवार

हमेशा विवादों में रहा उत्तराखंड रोडवेज एक बार फिर सुर्खियों में है। काशीपुर में दिल्ली जा रही रोडवेज की चलती बस का अचानक पहिया निकल गया। जिससे बस में हो-हल्ला हो गया। बताया जा रहा है कि बस में 29 यात्री सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह रोका। घटना के
 | 
काशीपुर- उत्तराखंड रोडवेज की चलती बस का पहिया निकला, 29 यात्री ने सवार

हमेशा विवादों में रहा उत्तराखंड रोडवेज एक बार फिर सुर्खियों में है। काशीपुर में दिल्ली जा रही रोडवेज की चलती बस का अचानक पहिया निकल गया। जिससे बस में हो-हल्ला हो गया। बताया जा रहा है कि बस में 29 यात्री सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह रोका। घटना के बाद यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला। रोडवेज की मेंटीनेंस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

काशीपुर- उत्तराखंड रोडवेज की चलती बस का पहिया निकला, 29 यात्री ने सवार
पूरी घटना का किसी यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने जिम्मेदार कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। बस संख्या यूके04पीए1089 दिल्ली के लिए सुबह रवाना हुई थी। मुरादाबाद पहुंची तभी अचानक चलती बस का पहिया निकल कर सडक़ पर काफी दूर तक चला गया। बस चालक ने तत्काल बस रोक दी। बस रोकते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सभी लोगों फटाफट बस से बाहर निकाला गया।