काशीपुर-महिला मित्र के कमरे में मिले पतिदेव, गुस्से में लाल पत्नी ने उठाया ऐसा कदम की देखते रह गये लोग

Kashipur news- नगर के कविनगर में एक महिला ने उस समय हंगामा काट दिया। जब वह अपने महिला मित्र के घर गई और पति उसके कमरे में मिला। जिसके बाद गुस्से में लाल हुई पत्नी उसे बाहरी खींच लायी। इस बीच दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। मौकै पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। किसी
 | 
काशीपुर-महिला मित्र के कमरे में मिले पतिदेव, गुस्से में लाल पत्नी ने उठाया ऐसा कदम की देखते रह गये लोग

Kashipur news- नगर के कविनगर में एक महिला ने उस समय हंगामा काट दिया। जब वह अपने महिला मित्र के घर गई और पति उसके कमरे में मिला। जिसके बाद गुस्से में लाल हुई पत्नी उसे बाहरी खींच लायी। इस बीच दोनों में जमकर हाथापाई हो गई। मौकै पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। किसी ने पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के अलग-थलग किया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।

काशीपुर-महिला मित्र के कमरे में मिले पतिदेव, गुस्से में लाल पत्नी ने उठाया ऐसा कदम की देखते रह गये लोग
इसके बाद महिला ने कुंडेश्वरी चौकी में दी तहरीर दी। महिला का आरोप है कि उसके पति के कविनगर निवासी एक महिला से अवैध संबंध है। पति के वहां होने की सूचना पर वह वहा पहुंची तो देखा कि पति महिला मित्र के कमरे में है। इसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई। उसक विवाह वर्ष 2010 में कुंडेश्वरी निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद उससे दहेज की मांगी होने लगी। फिर जबरदस्ती मारपीट शुरू हो गई। इस बीच उसका गर्भ गिराने के लिए उसे गर्भ निरोधक गोलियां खिलाई गई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। वर्ष 2011 में उसक गर्भपात हो गया।

महिला का आरोप है कि उसके पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब वह इसका विरोध करती तो उसे साथ मारपीट की जाती। कई बार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाये गये। अन्य मर्दो के साथ नाजायज संबंध बनाने का दबाव डालता था। पीडि़ता का आरोप है कि उसे ब्यूटी पार्लर खोलने के नाम पर लोन लिया और सारे पैसे खा गया। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीडऩ किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।