काशीपुर- कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी चुनाव निपटते ही हुई गिरफ्तार, करा था अपनी बहू के साथ ऐसा काम

काशीपुर- न्यूज टुडे नेटवर्क: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रही मुक्ता सिंह और उनके पति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेयर प्रत्याशी मुक्ता और पति की गिरफ्तारी दहेज उत्पीड़न के मामले में हुई है। इधर मुक्ता सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकरताओं ने कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया है। इतना ही
 | 
काशीपुर- कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी चुनाव निपटते ही हुई गिरफ्तार, करा था अपनी बहू के साथ ऐसा काम

काशीपुर- न्यूज टुडे नेटवर्क: कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रही मुक्ता सिंह और उनके पति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेयर प्रत्याशी मुक्ता और पति की गिरफ्तारी दहेज उत्पीड़न के मामले में हुई है। इधर मुक्ता सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकरताओं ने कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। फिलहाल मामले में पुलिस दोनो ने पूछताछ कर रही है।

बहू ने कराया था ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

जानकारी मुताबिक मुक्ता सिंह की बहू प्रियंका ने 28 सितंबर को अपने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच कांग्रेस ने मुक्ता सिंह को मेयर का टिकट दे दिया था। निकाय चुनाव के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन आज कोतवाल चंचल शर्मा फोर्स के साथ कुंडेश्वरी स्थित मुक्ता सिंह के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से मुक्ता सिंह के पति रवि सिंह को हिरासत में ले लिया। यहां मुक्ता नहीं मिली। पुलिस रवि को लेकर कोतवाली को जारही थी। इसी बीच एआरटीओ कार्यालय के पास मुक्ता सिंह कुंडेश्वरी आती दिखाई दीं।

काशीपुर- कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी चुनाव निपटते ही हुई गिरफ्तार, करा था अपनी बहू के साथ ऐसा काम

 

पुलिस ने मुक्ता सिंह को रोककर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। इधर, मुक्ता सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने भाजपा सरकार के दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ सिटी काशीपुर राजेश भट्ट ने बताया कि कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। इससे पहले जांच में आईओ ने मुक्ता और उनके परिजनों के नाम हटा दिए थे। दोबारा नए सिरे से की गई जांच में मुक्ता और अन्य के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। इसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है।