काशीपुर- भाजपा नेता ने किया एससी महिला का उत्पीडऩ, पीएम मोदी, सीएम और महिला आयोग को भेजा शिकायती पत्र

Kashipur News-यहां नगर में एक अनुसूचित जाति की महिला के उत्पीडऩ का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है महिला ने एक भाजपा नेता पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत संगठन के पदाधिकारियों और प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार
 | 
काशीपुर- भाजपा नेता ने किया एससी महिला का उत्पीडऩ, पीएम मोदी, सीएम और महिला आयोग को भेजा शिकायती पत्र

Kashipur News-यहां नगर में एक अनुसूचित जाति की महिला के उत्पीडऩ का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है महिला ने एक भाजपा नेता पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत संगठन के पदाधिकारियों और प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। जबकि आरोपी भाजपा पदाधिकारी का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। असली विवाद दोनों महिलाओं के बीच जमीन को लेकर है।

काशीपुर- भाजपा नेता ने किया एससी महिला का उत्पीडऩ, पीएम मोदी, सीएम और महिला आयोग को भेजा शिकायती पत्र
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम त्रिवेन्द सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, महिला आयोग व आला पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में लिखा गया है कि भाजपा के एक पदाधिकारी ने ग्राम प्रधान रहते हुए उनकी ग्राम सभा में विकास कार्य नहीं कराए। जिसके बाद उसने इस संबंध में सूचना का अधिकार के तहत जानकारियां मांगने पर वह आपा खो बैठा। आरोप है कि उसने घर में घुसकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

इसकी शिकायत उसने पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन सत्ता पक्ष होने के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि 29 नवंबर को आरोपी की समर्थक एक महिला ने उसके घर के आगे लकडिय़ों का ढेर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उसने कार्रवाई की मांग की।