करीना दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्‍म

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी व बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर ने रविवार को दूसरे बेटे को जन्म दिया। मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे करीना को लेकर ये खुशखबरी मिली। करीना के पिता रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सैफ अली खान की करीना दूसरी
 | 
करीना दूसरी बार मां बनीं, बेटे को दिया जन्‍म

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी व बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर ने रविवार को दूसरे बेटे को जन्म दिया। मुंबई के ब्रीच कैन्डी अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे करीना को लेकर ये खुशखबरी मिली। करीना के पिता रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि सैफ अली खान की करीना दूसरी पत्नी है। 2012 में दोनों ने विवाह किया था। चार साल पहले पुत्र तैमूर को जन्म दिया था। अगस्त, 2020 में सोशल मीडिया पर करीना के गर्भवती होने की खबरें आई थी।

जिसके बाद करीना व सैफ ने कहा था कि हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए शुक्रिया।” बेटे के जन्‍म के बाद बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पोस्ट में लिखा , “ बधाई बेबो और सैफ। ”

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने करीना की तस्वीर पोस्ट की है।