कानपुर: अंडरवियर खो गया तो सिरफिरे ने रूम पार्टनर को चाकुओं से गोद डाला

न्यूज टुडे नेटवर्क। रूममेट के साथ रह रहे दूसरे पार्टनर ने छोटी सी बात पर अपने साथी रूममेट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दरअसल यूपी के कानपुर की एक फैक्ट्री में साथ रहने वाले दो लड़कों के बीच अंडरवियर को लेकर विवाद हो गया। एक लड़के का अंडरवियर रूम के बाहर से गायब
 | 
कानपुर: अंडरवियर खो गया तो सिरफिरे ने रूम पार्टनर को चाकुओं से गोद डाला

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। रूममेट के साथ रह रहे दूसरे पार्टनर ने छोटी सी बात पर अपने साथी रूममेट की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी। दरअसल यूपी के कानपुर की एक फैक्‍ट्री में साथ रहने वाले दो लड़कों के बीच अंडरवियर को लेकर विवाद हो गया। एक लड़के का अंडरवियर रूम के बाहर से गायब हो गया इसके बाद हुए आपसी विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि युवक ने साथी रूम मेट की चाकूओं से गोदकर हत्‍या कर दी। सिरफिरे दूसरे युवक को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन सिरफिरे हमलावर का कहीं पता नहीं लगा है।

कानपुर में अजय और विवेक नाम के ये दोनों लड़के फैक्‍ट्री में साथ काम करते थे और एक ही रूम शेयर करते थे। गुरुवार को विवेक ने अजय का अंडरवियर पहन लिया था। अंडरवियर गायब होने से अजय इतना भड़का कि उसने चोरी का इल्‍जाम लगाते हुए विवेक पर हमला बोल दिया। अकबरपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि सहकर्मियों ने उन्‍हें जानकारी दी है कि अजय और विवेक के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। बाद में, अजय ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और विवेक पर कई वार कर दिए। इससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विवेक गिर कर तड़पने लगा तो अजय वहां से भाग खड़ा हुआ। सहकर्मियों ने विवेक को आनन-फानन में जिला अस्‍पताल पहुंचाया जहां से उसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्‍टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विवेक के परिवार के सदस्यों को उसकी मौत की जानकारी दी। विवेक के हत्‍यारोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अजय के सम्‍भावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।