Kanpur Encounter: फिर बढ़ी विकास दुबे पर घोषित इनाम की राशि, ढाई लाख रुपए से हुई पांच लाख रुपए

कानपुर कांड (Kanpur Case) का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पुलिस ने इनामी राशि (Reward Amount) रखी थी। लेकिन अब इस राशि को ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दिया गया है। मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी (Chief Secretary Home Avnish Kumar Awasthi) ने इस बात की घोषणा की है।
 | 
Kanpur Encounter: फिर बढ़ी विकास दुबे पर घोषित इनाम की राशि, ढाई लाख रुपए से हुई पांच लाख रुपए

कानपुर कांड (Kanpur Case) का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पुलिस ने इनामी राशि (Reward Amount) रखी थी। लेकिन अब इस राशि को ढाई लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दिया गया है। मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी (Chief Secretary Home Avnish Kumar Awasthi) ने इस बात की घोषणा की है। विकास दुबे पर रखी गई इस इनाम की राशि को पिछले छह दिनों में तीन बार बढ़ाया जा चुका है।

पुलिस (Police) विकास दुबे की लगातार तलाश कर रहे हैं। विकास दुबे (Vikas Dubey) की तलाश के लिए पुलिस की 60 टीमें और एसटीएफ की छह टीमें उत्तर प्रदेश (UP) के कोने कोने में तलाश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी पुलिस की घेराबंदी जारी है। इस समय विकास दुबे उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड (Most Wanted) अपराधी है। पुलिस ने विकास दुबे के मोस्ट वांटेड की फोटो वाले पोस्टर भी लगवा दिए हैं। यह पोस्टर टोल प्लाजा (Toll Plaza) के अलावा नेपाल की सीमा से सटे प्रदेशों के जिलों में भी लगवाए गए हैं।