Kanpur: विकास दुबे को सूचना देने के शक में दारोगा विनय तिवारी अरेस्ट

यूपी पुलिस पिछले 5 दिनों से विकास दुबे को ढूंढ रही है। लेकिन फरीदाबाद के होटल (hotel) में देखने के बाद उसका कहीं अता पता ही नहीं है। वहीं इसी दौरान पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की मदद करने के आरोप में चौबेपुर पुलिस स्टेशन (police station) के निलंबित एसओ विनय तिवारी को
 | 
Kanpur: विकास दुबे को सूचना देने के शक में दारोगा विनय तिवारी अरेस्ट

यूपी पुलिस पिछले 5 दिनों से विकास दुबे को ढूंढ रही है। लेकिन फरीदाबाद के होटल (hotel) में देखने के बाद उसका कहीं अता पता ही नहीं है। वहीं इसी दौरान पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की मदद करने के आरोप में चौबेपुर पुलिस स्टेशन (police station) के निलंबित एसओ विनय तिवारी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि विनय तिवारी से बुधवार सुबह से ही पूछताछ चल रही थी जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
Kanpur: विकास दुबे को सूचना देने के शक में दारोगा विनय तिवारी अरेस्ट
विनय तिवारी पर घटना वाले दिन पुलिस के बारे मे मुखबिरी करने का शक था। जिस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कानपुर के मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम (police team) पर हमला कर सीओ देवेश मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश है। घटना के बाद फरार चल रहे विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।