कालाढूंगी- सड़क हादसे में पूर्व भाजपा विधायक के बेटे की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नैनीताल कालाढूंगी सीट से भाजपा के पूर्व विधायक स्व खड़क सिंह बोहरा के पुत्र आशु बोहरा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशु बोहरा कोटाबाग से अपने घर जा रहा था। कोटाबाग मार्ग में गुरुणी नाले में कार दुर्घटना ग्रहस्त हो गई। जिसमें आशु की दर्दनाक मौत हो गई।
Aug 7, 2020, 17:25 IST
|

इधर सूचना मिलते ही कालाढूंगी और कोटाबाग पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। कालाढूंगी एसओ दिनेश नाथ महंत भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल शव को कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। मामले में पुलिस कार्यवाही जारी है।