रामनगर- कैरम खेलने पर दो भाईयों में हुआ विवाद, पूर्व प्रधान का बेटा फांसी पर झूला

Ramnagar Crime News-दो भाइयों के बीच रविवार देर शाम कैरम खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद घटना से परेशान बड़े भाई ने पंखे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम है। किशोर शहर के स्कूल में दसवीं का छात्र था। परिजनों को पता नहीं था कि उनका बेटा
 | 
रामनगर- कैरम खेलने पर दो भाईयों में हुआ विवाद, पूर्व प्रधान का बेटा फांसी पर झूला

Ramnagar Crime News-दो भाइयों के बीच रविवार देर शाम कैरम खेलने के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद घटना से परेशान बड़े भाई ने पंखे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम है। किशोर शहर के स्कूल में दसवीं का छात्र था। परिजनों को पता नहीं था कि उनका बेटा ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। उसके पिता ग्राम बसई निवासी शेखर चंद्र पूर्व प्रधान हैं और प्रधान संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

रामनगर- कैरम खेलने पर दो भाईयों में हुआ विवाद, पूर्व प्रधान का बेटा फांसी पर झूला

बताया जा रहा है कि बड़े बेटे सुधांशु सचिन व छोटे बेटे सौरभ के बीच खेलने के दौरान आपस में झगड़ा हो गया। मारपीट होने पर छोटे बेटे सौरभ को चोट आ गई। इस पर परिजनों ने सुधांशु का डांट लगाई। फिर छोटे बेटे सौरभ को उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए। रात करीब नौ बजे पिता शेखर चंद्र ने सुधांशु को खाने के लिए नीचे कमरे में बुलाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजन ने समझा की नाराज होने के कारण खाना खाने नहीं आ रहा है। इसके बाद खाना खाकर सभी सो गये। सुबह देर तक उसका कमरा नहीं खुलने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे। इसके बाद उसे आवाज दी लेकिन अंदर कमरे से कोई आवाज नहीं आयी। इसके बाद उन्होंने खिडक़ी से झांकर देखा तो सुधाशुं फंदे पर झूला था। उन्होंने दरवाजा तोडक़र उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुधांशु की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।