जोशीमठ-मां को बचाने बेटी ने दांव पर लगाई जान, 20 मिनट तक गंगा नदी में ऐसे किया संघर्ष

जोशीमठ-एक बेटी ने अपनी मां को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मां को बचाने के लिए बेटी गंगा में कूद गई। काफी संघर्ष के बाद उसने मां को बचाने में सफलता पाई। जिसके बाद दोनों के जान में जान आयी। पूरा मामला धौली गंगा के किनारे का है। जहंा कूड़ा बीनने
 | 
जोशीमठ-मां को बचाने बेटी ने दांव पर लगाई जान, 20 मिनट तक गंगा नदी में ऐसे किया संघर्ष

जोशीमठ-एक बेटी ने अपनी मां को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मां को बचाने के लिए बेटी गंगा में कूद गई। काफी संघर्ष के बाद उसने मां को बचाने में सफलता पाई। जिसके बाद दोनों के जान में जान आयी। पूरा मामला धौली गंगा के किनारे का है। जहंा कूड़ा बीनने आई एक महिला अचानक नदी में जा गिरी। मां को बहता देख बेटी ने नदी में छलांग लगा दी।

जोशीमठ-मां को बचाने बेटी ने दांव पर लगाई जान, 20 मिनट तक गंगा नदी में ऐसे किया संघर्ष

राहगीरों की माने तो रामकली देवी और उसकी 16 साल की बेटी किरण तपोवन में धौली गंगा किनारे लकड़ी बीनने गईं थीं। इसी दौरान रामकली का पांव फिसलने से वह नदी में जा गिरी। तेज बहाव के चलते रामकली बहने लगी। मां को बहते दे किरण ने जान की परवाह किए बगैर गंगा में छलांग लगा दी। पानी की तेज धार में वह लगातार मां को बचाने का प्रयास करती रही। करीब 20 मिनट तक मां को बचाने के लिए संघर्ष करती रही और मां को बचाने में कामयाब हुई। उसने नदी से मां को बाहर निकाल लिया।