हल्द्वानी- मेयर पद पर जोगेन्द्र रौतेला का दोबारा कब्जा, जानिए किसको कितने मिले वोट

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- लंबे समय चले रहे निकाय चुनाव का दंगल देर रात समाप्त हो गया। प्रदेशभर में हुए निकाय चुनावों के परिणाम जारी हो गये। कुमाऊं में सबसे हॉट सीट माने जाने वाली हल्द्वानी नगर निगम पर आखिरकार भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया। रौतेला ने सुमित को 10854 वोटों से हरा दिया।
 | 
हल्द्वानी- मेयर पद पर जोगेन्द्र रौतेला का दोबारा कब्जा, जानिए किसको कितने मिले वोट

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- लंबे समय चले रहे निकाय चुनाव का दंगल देर रात समाप्त हो गया। प्रदेशभर में हुए निकाय चुनावों के परिणाम जारी हो गये। कुमाऊं में सबसे हॉट सीट माने जाने वाली हल्द्वानी नगर निगम पर आखिरकार भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया। रौतेला ने सुमित को 10854 वोटों से हरा दिया। भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश को इस चुनावी दंगल में धुल चटा दी। जिसके बाद लंबे समय से चल रही हॉट सीट पर जोगेन्द्र रौतेला ने अपना कब्जा जमा लिया। जोगेन्द्र रौतेला की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। इस दौरान अबीर-गुलाल से कार्यकर्ताओं ने उन्हें रंग दिया। जिसके बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। बता दें हल्द्वानी सीट के लिए भाजपा की प्रतिष्ठा दांव में लगी थी। आखिरकार जोगेन्द्र रौतेला इंतहान में पास हुए और उन्हें मेयर का ताज मिल गया। इससे पहले डीडीहाट व कालाढूंगी में भाजपा ने अपना परचम लहराया।

ऐसे रहा मतदान का गणित-

अभी तक कुल मत पड़े-140842
भाजपा मेयर प्रत्याशी- जोगेन्द्र रौतेला- 64793
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी- सुमित हृदयेश- 53939
सपा मेयर प्रत्याशी- शोएब अहमद- 9234
बसपा मेयर प्रत्याशी- शिव गणेश- 1254
उकं्राद मेयर प्रत्याशी- सुशील उनियाल-1328
आप मेयर प्रत्याशी- गीता बल्यूटिया- 555
निर्दलीय मेयर प्रत्याशी- अनिल कुमार-785
निर्दलीय मेयर प्रत्याशी- रूपेद्र नागर-2051
निर्दलीय मेयर प्रत्याशी- एलएम डालाकोटी-851

नोटा-848
रद्द हुए मत- 5204