हल्द्वानी-भाजपा प्रत्यशी जोगेन्द्र ने रोड शो से किया शक्ति प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री व विधायक ने मांगे वोट

हल्द्वानी -न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भाजपा ने भी रोड शो का आयोजन किया। भाजपा का रोड शो नवाबी रोड पशु चिकित्सालय के पास से शुरू होकर पूरे शहर भर में घूमा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीछे-पीछे भाजपा के मेयर पर के प्रत्याशी की गाड़ी चल रही थी। कार्यकर्ताओं
 | 
हल्द्वानी-भाजपा प्रत्यशी जोगेन्द्र ने रोड शो से किया शक्ति प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री व विधायक ने मांगे वोट

हल्द्वानी -न्यूज टुडे नेटवर्क- आज भाजपा ने भी रोड शो का आयोजन किया। भाजपा का रोड शो नवाबी रोड पशु चिकित्सालय के पास से शुरू होकर पूरे शहर भर में घूमा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीछे-पीछे भाजपा के मेयर पर के प्रत्याशी की गाड़ी चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से भाजपा के जोगेन्द्र रौतेला का विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने हमारा मेयर कैसा हो जोगेन्द्र रौतेला जैसा हो, विकास का एक ही नारा मेयर हो जोगेन्द्र रौतेला, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, चप्पा-चप्पा भाजपा के साथ रोड शो में जोश भरने का काम किया। रौतेला के रोड शो में कुमाऊंनी छोलिया नृत्य ने चार चांद लगाने का काम किया। इस दौरान रोड शो में कार्यकर्ता पहाड़ी धुनों पर थिरकते हुए नजर आये। इस दौरान रोड शो में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत समेत कई भाजपा नेता शामिल थे।

हल्द्वानी-भाजपा प्रत्यशी जोगेन्द्र ने रोड शो से किया शक्ति प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री व विधायक ने मांगे वोट

रौतेला ने किया विकास का वादा

इस दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला ने कहा कि रौतेला ने कहा कि विकास किया है। विकास करूगां। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटों से लेकर नगर में साफ-सफाई, नालियों का निर्माण और बिजली-पानी की व्यवस्था में काफी सुधार आया। उन्होंने कहा कि आज हल्द्वानी विकास की ओर उनमुंख में है। सडक़ों से लेकर पार्कों तक एक अलग ही चमक है। जो वर्षां से खस्ताहाल में पड़े थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें एक नया रूप दिया। डा. रौतेला ने कहा कि 60 वार्डों को स्ट्रीट लाइटों से जगमगायेंगे। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन कर हल्द्वानी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का वीणा उठाया। उन्होंने हर घर से जैविक और अजैविक कूड़े का पृथककरण का कार्य किया। उन्होंने सुभाष नगर में कई पार्कों का सौंदर्यीकरण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, रेनू अधिकारी ने मेयर प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला के पक्ष में वोट करने की अपील की।