जसपुर- किसान ने लगाया दारोगा पर हाथ तोडऩे का आरोप, हंगामे के बाद गन्ना क्त्रेन में धरने पर बैठा किसान मिल बंद

Jaspur News-यातायात व्यवस्था सुचारू करने के दौरान एक दारोगा ने किसान से अभ्रदता कर दी। फिर क्या था किसान ने हाथ तोडऩे का आरोप लगाते हुए विरोध में ें गन्ना क्त्रेन में बैठ गया। जिसके बाद मिल बंद हो गई। जैसे ही यह सूचना और किसानों को मिली तो उन्होंने दारोगा के खिलाफ हंगामा काट
 | 
जसपुर- किसान ने लगाया दारोगा पर हाथ तोडऩे का आरोप, हंगामे के बाद गन्ना क्त्रेन में धरने पर बैठा किसान मिल बंद

Jaspur News-यातायात व्यवस्था सुचारू करने के दौरान एक दारोगा ने किसान से अभ्रदता कर दी। फिर क्या था किसान ने हाथ तोडऩे का आरोप लगाते हुए विरोध में ें गन्ना क्त्रेन में बैठ गया। जिसके बाद मिल बंद हो गई। जैसे ही यह सूचना और किसानों को मिली तो उन्होंने दारोगा के खिलाफ हंगामा काट दिया। सूचना पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल तथा मिल प्रबंध चंद्र सिंह इमलाल पहुंचे। जैसे-तैसे उन्होंने किसान को मनाया इसके बाद वह क्त्रेन से तो उठ गया लेकिन किसानों ने दरोगा के तबादले को लेकर मिल परिसर में धरना शुरू कर दिया।

जसपुर- किसान ने लगाया दारोगा पर हाथ तोडऩे का आरोप, हंगामे के बाद गन्ना क्त्रेन में धरने पर बैठा किसान मिल बंद

बताया जा रहा है कि नादेही चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कराने वालों किसानों के गन्ने से लदे वाहन इन दिनों भूतपुरी मार्ग पर खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। जिससे वहां आये दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसे दुरस्त करने के लिए नादेही चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट ने सिपाहियों के साथ अभियान चलाया। इस दौरान दरोगा कई वाहनों के टायर की हवा निकालने लगे। किसानों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि इस पर दरोगा किसानों से अभ्रदता की। रामनगर वन निवासी किसान संजीव चौहान को डंडा मार दिया। किसान दरोगा पर हाथ तोडऩे का आरोप लगा गन्ना क्त्रेन में बैठ गया इससे मिल बंद हो गई। इस मामले में चौकी इंचार्ज ने कहा कि मंैने किसी को डंडा नहीं मारा है। आरोप निराधार है।