जसपुर-फिर शर्मसार हुई देवभूमि, जागरण से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म

Jaspur Crime News- उत्तराखंड में आये दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। विगत दिनों हैदराबाद और उन्नाव कांड के बाद भी दरिंदों ने कोई सबक नहीं लिया। इन बड़ी घटनाओं में सजा के बावजूद दरिंदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। अब जसपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश
 | 
जसपुर-फिर शर्मसार हुई देवभूमि, जागरण से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म

Jaspur Crime News- उत्तराखंड में आये दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है। विगत दिनों हैदराबाद और उन्नाव कांड के बाद भी दरिंदों ने कोई सबक नहीं लिया। इन बड़ी घटनाओं में सजा के बावजूद दरिंदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। अब जसपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग गांव में देवी जागरण देखकर लौट रही थी। जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जसपुर-फिर शर्मसार हुई देवभूमि, जागरण से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म
पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप है कि बुधवार की रात गांव में ही उसके घर के पास देवी जागरण हो रहा था। उसकी नाबालिग बेटी भी जागरण में गई थी। सुबह वह करीब 5 बजे घर को लौट रही थी इस दौरान ग्राम ध्यान नगर निवासी राजकुमार उसे अगवा कर जंगल में ले गया। वहां उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। आरोपी को भागते हुए उसकी छोटी बेटी ने देख लिया। जब इसकी शिकायत उन्होंने उसके घर में की तो परिजन मारपीट में उतारू हो गये। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर दी। पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।