जापान में आया था 7.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप, 100 से भी अधिक लोग हए हैं घायल

टोक्यो। जापान में जबर्दस्त भूकंप आया था। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है। फुकुशिमा प्रांत में आए भूकंप में 1०० से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्योडो न्यूज एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। भूकंप से सिर्फ फुकुशिमा प्रांत में ही 52 लोग घायल हुए हैं। मियागी, इबाराकी, तोचिगी,
 | 
जापान में आया था 7.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप, 100 से भी अधिक लोग हए हैं घायल

टोक्यो। जापान में जबर्दस्‍त भूकंप आया था। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 मापी गई है। फुकुशिमा प्रांत में आए भूकंप में 1०० से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्योडो न्यूज एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भूकंप से सिर्फ फुकुशिमा प्रांत में ही 52 लोग घायल हुए हैं। मियागी, इबाराकी, तोचिगी, सैतामा और चिबा में 51 अन्य घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि किसी की मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है। सुगा ने ये भी कहा कि आने वाले सप्ताह में भूकंप का खतरा रहेगा।

भूकंप का केंद्र 37.70 उत्तरी अक्षांश व 141.80 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में रहा। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। राजधानी टोक्यो तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। कई घरों की बिजली बंद हो गई। इस भूकंप ने 2011 में आए 9.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की याद ताजा कर दी। इस भूकंप ने जापान को तबाह और फुकुशिमा दाइची को अपंग कर दिया था।