जम्मू – पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

जम्मू -न्यूज टुडे नेटवर्क-जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा आज को किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि अखनूर के केरी बत्तल इलाके में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। तकरीबन सुबह
 | 
जम्मू – पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

जम्मू -न्यूज टुडे नेटवर्क-जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा आज को किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि अखनूर के केरी बत्तल इलाके में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। तकरीबन सुबह 5.30 बजे पाकिस्तान ने मोटर्रार दागने शुरू किए। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और इसके बाद सवा सात बजे के आसपास गोलीबारी खत्म हुई। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सेना की तरफ से हुई फायरिंग में एक भारतीय जवान के शहीद होने की खबर है।

जम्मू – पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद

पाक के दागे मोर्टार दागे

सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर फायिरंग की जा रही है। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। रविवार को इस फायरिंग को लेकर किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। लेकिन सोमवार सुबह इस फायरिंग में एक जवान के शहीद होने की खबर आई है। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के अधिकारी ने रविवार को बताया था कि नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में करीब 6.30 बजे पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।