जानिए पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट करने की क्या है खास वजह

पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट- अक्सर आप देखते होगे कि सडक़ किनारे कुछ पेड़ों के तनों पर सफेद रंग का पेंट कर दिया जाता है। यह देखने के बाद आप कई बार सोचते होंगे कि आखिर पेड़ पर सफेद रंग ही क्यों किया जाता है। यदि आपको आज तक इसका जवाब नहीं मिला है
 | 
जानिए पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट करने की क्या है खास वजह

पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट- अक्सर आप देखते होगे कि सडक़ किनारे कुछ पेड़ों के तनों पर सफेद रंग का पेंट कर दिया जाता है। यह देखने के बाद आप कई बार सोचते होंगे कि आखिर पेड़ पर सफेद रंग ही क्यों किया जाता है। यदि आपको आज तक इसका जवाब नहीं मिला है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेड़ों पर सफेद रंग का कलर करने की खास वजह क्या है….

जानिए पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट करने की क्या है खास वजह

पेड़ो पर सफेद रंग से पेंट करने की वजह

दरअसल पेड़ो पर रंग करने का मतलब है कि ये है कि पेड़ सरकार की प्रॉपर्टी है, और वन विभाग इसका अच्छे से ध्यान रख रहा है। जी हां. साथ ही पेड़ पर सफेद रंग करने का यह मकसद रहता है कि इस पेड़ को सरकार की इजाजत के बिना आप नही काट सकते भले ही पेड़ आपके घर में क्यो ना हो।

बढ़ जाती है पेड़ों की लाइफ

पेड़ों को पेंट करने के पीछे एक मुख्य वजह ये है कि ऐसा करके पेड़ की छाल में पड़ रही दरारों को बंद कर पेड़ की लाइफ का बढ़ाया जाता है। कई बार पेड़ों के तने में फंगस या कीड़े मकौड़े अपना घर बना लेते हैं। पेंट करने से पेड़ों के तने की टूटने की गुंजाइश कम हो जाती है। पेंट करने के दौरान अगर पेड़ का कोई हिस्सा डैमेज दिखता है तो उसे भी हाईलाइट कर दिया जाता है, ताकि आगे उसका अधिक ख्याल रखा जा सके। जान लीजिए कि नए पेड़ लगाने से भी ज्यादा जरूरी है, मौजूद पेड़ों की जिंदगी बचाना।

जानिए पेड़ों पर सफेद रंग का पेंट करने की क्या है खास वजह

कौन करवाता पेड़ के तने पर पेंट

भारत में हाइवे से लेकर शहरी क्षेत्रों में पेड़ों को पेंट करने का काम वन विभाग द्वारा किया जाता है। इसके लिए क्षेत्रवार विभाग की टीमें काम करती हैं। पेंट करने से पेड़ को जो फायदा होता है, उसके साथ ही काटे जाने से भी उनकी सुरक्षा होती है। पेड़ पर पेंट करने से पता चला है कि पेड़ वन विभाग की निगरानी में हैं। जो भी उन्हें नुकसान पहुंचाएगा, वन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

WhatsApp Group Join Now
News Hub