छह बच्चों की मां पर सवार हुआ इश्क का भूत, गला कटवाने को तैयार, फिर ऐसे निपटा मामला…

न्यूज टुडे नेटवर्क। छह बच्चों की मां एक युवक को दिल दे बैठी। पति और बच्चों को छोड़कर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पकड़े जाने पर महिला ने पुलिस के सामने कहा कि प्रेमी के साथ जाने के लिए वह जान भी दे देगी। महिला के बयान सुनकर सभी के होश उड़ गए।
 | 
छह बच्चों की मां पर सवार हुआ इश्क का भूत, गला कटवाने को तैयार, फिर ऐसे निपटा मामला…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। छह बच्चों की मां एक युवक को दिल दे बैठी। पति और बच्चों को छोड़कर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। पकड़े जाने पर महिला ने पुलिस के सामने कहा कि प्रेमी के साथ जाने के लिए वह जान भी दे देगी। महिला के बयान सुनकर सभी के होश उड़ गए। पिता और बहन के समझाने के बावजूद महिला ने एक न सुनी और प्रेमी के साथ चली गई।

मामला यूपी के पीलीभीत जिले के पूरनपुर तहसील का है। जनपद सीतापुर की रहने वाली एक महिला की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। महिला के छह बच्चे हैं। वह शादी के बाद से पति और बच्चों के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले महिला अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान महिला पूरनपुर क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर प्रेमी के साथ पाई गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन पूरनपुर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

कोतवाली में महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। वहां मौजूद उसके पिता और बहन ने बच्चों का हवाला देकर उसे काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद महिला ने किसी की एक नहीं सुनी और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बार-बार समझाने पर महिला ने कहा चाहे गला धड़ से अलग कर दो लेकिन जाऊंगी प्रेमी के साथ। महिला के सिर पर सवार प्यार का भूत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नशेड़ी है और मारपीट करता है। वह प्रेमी से बचपन से ही प्रेम करती है। समझाने के बाद भी न मानने पर पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया। शुक्रवार को कोतवाली में परवान चढ़ी इस प्रेम कहानी की चर्चा दिन भर लोगों की जुबां पर रही।