हल्द्वानी-आईएसबीटी, स्टेडियम और चिडिय़ाघर को लेकर कांग्रेस का चुनावी वार, अब कमजोरियां ढूढऩे चली भाजपा

हल्द्वानी – न्यूज टुडे नेटवर्क-निकाय चुनाव में मुकाबला दिन बे दिन दिलचस्प होता जा रहा है। 60 वार्ड की संख्या वाले नगर निगम हल्द्वानी में चुनाव मुकाबला जबरदस्त चल रहा है। प्रत्याशी जीतने के लिए श्याम, दाम, दंड, भेद सब आजमा रहे है। निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी सक्रिय दिख रही है। मेयर
 | 
हल्द्वानी-आईएसबीटी, स्टेडियम और चिडिय़ाघर को लेकर कांग्रेस का चुनावी वार, अब कमजोरियां ढूढऩे चली भाजपा

हल्द्वानी – न्यूज टुडे नेटवर्क-निकाय चुनाव में मुकाबला दिन बे दिन दिलचस्प होता जा रहा है। 60 वार्ड की संख्या वाले नगर निगम हल्द्वानी में चुनाव मुकाबला जबरदस्त चल रहा है। प्रत्याशी जीतने के लिए श्याम, दाम, दंड, भेद सब आजमा रहे है। निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी सक्रिय दिख रही है। मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश लगतार ताबड़तोड़ जन सभाएं कर रहे है। कांग्र्रेस के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, आईएसबीटी, चिडिय़ाघर अच्छे चुनावी मुद्दे बने है। जिनको लेकर कांग्रेस लगातार जनता के बीच जा रही है। राज्य सरकार द्वारा लगाये गये विकास कार्यों पर ग्रहण को जनता के सम्मुख बयां कर रही है। इस चुनावी समर में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, महेश शर्मा, हरेन्द्र बोरा जैसे दिग्गज लगतार मेयर प्रत्याशी सुमित हृदयेश के कदम पर कदम मिलकर चल रहे है।

हल्द्वानी-आईएसबीटी, स्टेडियम और चिडिय़ाघर को लेकर कांग्रेस का चुनावी वार, अब कमजोरियां ढूढऩे चली भाजपा

कांग्रेस की कमजोरियां ढूढऩे में जुटी भाजपा

चुनाव दंगल में भाजपा लगातार कांग्रेस की कमजोरियों को ढूढऩे में लगी है। इसके लिए भाजपा को भी चूक नहीं करना चाहती है। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस उन्हें हर तरह से घेरने की तैयारी में है। इससे भाजपा हर संभव निकलने की तैयारी में लगी है। हालांकि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों को अपना गढ़ मान रही है। लेकिन कांग्रेस ने पूरी सेंधमारी कर दी है। जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। वही भाजपा भी हर हाल में निकाय चुनाव का दंगल जीतना चाहती है। इसको लेकर भाजपा भी गांव-गांव, गली-गली घूम रही है। भाजपा ने अपने बागियों को मना लिया है लेकिन फिर भी अंदर खाने सुगबुगाहट है। ऐसे में भाजपा के लिए बागी सुरो और कांग्रेस दोनों चुनौती है। भाजपा के दिग्गज इस चुनाव में पूरी आंखें गाड़े बैठे है।