मिस्र के राष्ट्रपति ने छिन कांग से मुलाकात की

बीजिंग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने 15 जनवरी को काहिरा में चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात की।
 | 
मिस्र के राष्ट्रपति ने छिन कांग से मुलाकात की बीजिंग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने 15 जनवरी को काहिरा में चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से मुलाकात की।

सिसी ने छिन कांग से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को स्नेहपूर्ण अभिवादन देने को कहा और एक बार फिर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन एक महान देश है, और चीन के विकास को रोका नहीं जा सकता। मिस्र-चीन मित्रता इतिहास में स्थापित हुई और अटूट है। मिस्र एक चीन के सिद्धांत का पालन करना जारी रखेगा और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए बाहरी ताकतों का ²ढ़ता से विरोध करेगा। मिस्र और चीन बेल्ट एंड रोड का सहनिर्माण करते हैं और प्रचुर परिणाम प्राप्त हुए। मिस्र अधिक चीनी कंपनियों का मिस्र में निवेश करने के लिए स्वागत करता है। चीन ने हाल ही में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण कदमों को अनुकूलित और समायोजित किया है, और मिस्र के लोग जल्द से जल्द मिस्र की यात्रा करने के लिए चीनी दोस्तों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।

मिस्र अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने और अरब-चीन और अफ्रीका-चीन सहयोग को बढ़ावा देने को तैयार है।

छिन कांग ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से सौहार्दपूर्ण बधाई और शुभकामनाएं पहुंचायीं। उन्होंने कहा कि चीन और मिस्र समान विचारधारा वाले और एक दूसरे की मदद करने वाले दोस्त हैं, दोनों देशों ने विकास को आगे बढ़ाने, शांति को बढ़ावा देने और न्याय की रक्षा करने के दौरान गहरी दोस्ती बनायी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच उच्च स्तर का आपसी विश्वास है और वे घनिष्ठ आदान-प्रदान बनाए रखते हैं, जिससे चीन-मिस्र चतुमुर्खी रणनीतिक साझेदारी में मजबूत शक्ति लगायी गयी। चीन एक-चीन सिद्धांत का ²ढ़ता से पालन करने पर मिस्र की सराहना करता है। चीन मिस्र का अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ पर चलने, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने में भी समर्थन करता है।

छिन कांग ने कहा कि चीन मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मिस्र की सकारात्मक भूमिका की सराहना और समर्थन करता है, और संयुक्त रूप से क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने और फिलिस्तीनी मुद्दे के शीघ्र और न्यायपूर्ण समाधान को बढ़ाने को तैयार है।

बैठक के बाद छिन कांग ने मिस्र के विदेश मंत्री समीह शौकरी से वार्ता की। दोनों पक्षों ने चीन-मिस्र एकजुटता और सहयोग, कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने की अनुकरणीय भूमिका और द्विपक्षीय दायरे से परे रणनीतिक महत्व की प्रशंसा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्तर में निरंतर सुधार, बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करने, संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करने की आशा जतायी।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

WhatsApp Group Join Now