यूएन में चीनी स्थायी प्रतिनिधि ने यूक्रेन मुद्दे पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/556449db241adbddf9928c107cf3f007.jpg)
![यूएन में चीनी स्थायी प्रतिनिधि ने यूक्रेन मुद्दे पर चीन के रुख पर प्रकाश डाला](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/556449db241adbddf9928c107cf3f007.jpg)
चांग च्युन ने कहा कि दुनिया आज एक सदी में अनदेखे बड़े बदलावों से गुजर रही है। यूक्रेन संकट और इसके फैलाव के प्रभाव इस बदलती स्थिति का एक विशिष्ट उदाहरण हैं, जो मानव विकास के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियां हैं।
चांग च्युन ने यह आशा जताई कि विभिन्न संबंधित पक्षों को साथ मिलकर वार्ता की बहाली के लिए स्थितियां बनाने के लिए जल्द से जल्द सीधा संपर्क करना चाहिए। हमें संयुक्त रूप से परमाणु जोखिमों को रोकना चाहिए। चीन विभिन्न संबंधित पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी कानून का ईमानदारी से पालन करने, नागरिकों और नागरिक सुविधाओं पर हमलों से बचने और एक बड़े मानवीय संकट को रोकने का आह्वान करता है। हमें संयुक्त रूप से संकट के प्रभाव को कम करना चाहिए, वैश्विक ऊर्जा, खाद्य, वित्त और अन्य क्षेत्रों पर यूक्रेन संकट के भारी प्रभाव का प्रबंधन और नियंत्रण करना चाहिए और वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखना चाहिए।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएनएम