विश्व ब्रेल दिवस पर विशेष : चीन के ब्रेल लिपि कार्य में हासिल बड़ी उपलब्धियां

बीजिंग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा जा सकता है कि पूरी दुनिया में ²ष्टिहीनों के लिए यह दिन बेहद खास है। यह दिन लुइस ब्रेल नाम के एक व्यक्ति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि लुइस ब्रेल ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।
 | 
विश्व ब्रेल दिवस पर विशेष : चीन के ब्रेल लिपि कार्य में हासिल बड़ी उपलब्धियां बीजिंग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा जा सकता है कि पूरी दुनिया में ²ष्टिहीनों के लिए यह दिन बेहद खास है। यह दिन लुइस ब्रेल नाम के एक व्यक्ति के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, क्योंकि लुइस ब्रेल ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया था।

बता दें कि ब्रेल लिपि एक ऐसी भाषा है, जिसका इस्तेमाल नेत्रहीन लोग लिखने और पढ़ने के लिए करते हैं। ब्रेल नेत्रहीनों के लिए पढ़ने और लिखने के लिए एक स्पर्शनीय कोड है। इसमें एक विशेष प्रकार के कागज का प्रयोग किया जाता है, जिस पर उत्थापित बिन्दुओं को छूकर पढ़ा जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में लगभग 3.9 करोड़ लोग नेत्रहीन हैं। वहीं, करीब 25.3 करोड़ लोगों को कोई न कोई ²ष्टि विकार है। ²ष्टिबाधित लोगों की इतनी बड़ी संख्या के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 6 नवंबर, 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया कि विश्व ब्रेल दिवस हर साल 4 जनवरी को लुइस ब्रेल के जन्मदिन पर मनाया जाएगा, ताकि ²ष्टिबाधित और ब्रेल कार्य के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

वहीं, चीन की बात करें तो आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 तक चीन में कुल 11.46 लाख लोग ²ष्टिबाधित होने की समस्या के शिकार हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए ब्रेल लिपि का उपयोग करने की आवश्यकता पड़ती है।

ब्रेल को नेत्रहीनों के लिए दुनिया को समझने के साथ-साथ गरीबी और बाधाओं को दूर करने का एक महत्वपूर्ण तरीका माना जाता है। सामाजिक जीवन में इसका व्यापक अनुप्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए चीन सरकार ब्रेल लिपि के काम पर हमेशा विशेष ध्यान देती है। खासकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से चीन सरकार ने ब्रेल के काम में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में, यह नए युग में सांस्कृतिक एवं शिक्षा, भाषा और लेखन, और विकलांगों के कामों के बुनियादी कार्यों में से एक बन गया है।

वास्तव में, साल 2008 के बाद से सरकार के प्रोत्साहन के साथ, चीन में कुछ दवा और खाद्य निर्माताओं ने ²ष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए अपनी दवा और खाद्य पैकेजिंग पर ब्रेल लेबल का परिचय देना शुरू कर दिया है। इसके बाद, साल 2018 में चीन ने नेशनल कॉमन ब्रेल प्लान जारी किया, जो राष्ट्रभाषा समिति की भाषा और लेखन का मानक बन गया है। इसका अर्थ यह भी है कि चीन में ब्रेल लिपि का प्रामाणिक कलेवर भी जारी किया गया है।

वर्तमान में, चीन में राष्ट्रीय विशेष शिक्षा स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तकों में नेशनल कॉमन ब्रेल का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही नेशनल कॉमन ब्रेल लिपि का उपयोग सामाजिक जन सेवाओं के क्षेत्र में भी किया जा रहा है। नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (अक्तूबर 2017) के बाद से, चीन में लगभग 2500 लोगों ने विशेष शिक्षक बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर की सामान्य सांकेतिक भाषा और सामान्य ब्रेल प्रशिक्षण में भाग लिया है। इसके अलावा, लगभग एक लाख लोगों ने प्रांतीय स्तर और निचले स्तर के सामान्य सांकेतिक भाषा और सामान्य ब्रेल प्रशिक्षण में भाग लिया।

इसके अलावा, अब तक, चाइना ब्रेल पब्लिशिंग हाउस ने कुल 1951 प्रकार की नेशनल कॉमन ब्रेल पुस्तकें प्रकाशित की हैं। दूसरी ओर, पिछले 10 वर्षों में सूचना विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक उच्च तकनीक ने भी सूचनाकरण की दिशा में ब्रेल लिपि के मानकीकरण के विकास को बढ़ावा दिया है। इसने सामान्य लेखन और ब्रेल के बीच तथा आवाज और ब्रेल के बीच पहचान और रूपांतरण पर शोध को भी गति दी है।

(लेखक:ल्याओ चियोंग, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम