चीन में 2022 अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल समाप्त

बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। चीन का कोरला प्रतियोगिता 2022 अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल 26 अगस्त को शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के कोरला शहर में समाप्त हो गया। चीनी टीम ने दो मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया।
 | 
चीन में 2022 अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल समाप्त बीजिंग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। चीन का कोरला प्रतियोगिता 2022 अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल 26 अगस्त को शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के कोरला शहर में समाप्त हो गया। चीनी टीम ने दो मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया।

13 अगस्त को यह खेल उद्घाटित हुआ। चीन, रूस, बेलारूस, ईरान और वेनेजुएला सहित 5 देशों की 9 टीमों के खिलाड़ियों ने सुवोरोव आक्रमण और सुरक्षित मार्ग के दो मुकाबलों में भाग लिया। रेफरी समिति के फैसले के अनुसार, चीनी टीम ने दो प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल किया और कई ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किये।

सुवोरोव आक्रमण का उद्देश्य वाहन के समग्र प्रदर्शन, चालक दल की पेशेवर गुणवत्ता और सहयोग करने की क्षमता की व्यापक परीक्षा करना है। वहीं सुरक्षित मार्ग इंजीनियर टुकड़ी की युद्धकालीन गतिशीलता और समर्थन क्षमताओं का व्यापक परीक्षण करना है।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता 2013 में रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी। 2014 से चीनी सेना को लगातार नौ वर्षों तक इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष पांचवीं बार है जब चीनी थल सेना ने 2017 के बाद से शिनच्यांग के कोरला शहर में इस अंतरराष्ट्रीय सैन्य प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम