रामनगर- उत्तराखंड के इस जिले में बनेगा भारत का सबसे बड़ा बीज गोदाम, अब होगी किसानों की बल्ले-बल्ले

रामनगर-न्यूज टुडे नेटवर्क- पहाड़ के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है। लंबे समय से पहाड़ में जीतोड़ मेहनत कर रहे पहाड़ के लोगों को उनकी मेहनत फल मिलने वाला है। पहाड़ उगने वाली मडुवे की फसल के अच्छे दाम मिलने वाले है। लंबे समय से पहाड़ के लोग मडुवा, ज्वार, बाजरा, झूगोरा
 | 
रामनगर- उत्तराखंड के इस जिले में बनेगा भारत का सबसे बड़ा बीज गोदाम, अब होगी किसानों की बल्ले-बल्ले

रामनगर-न्यूज टुडे नेटवर्क- पहाड़ के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आयी है। लंबे समय से पहाड़ में जीतोड़ मेहनत कर रहे पहाड़ के लोगों को उनकी मेहनत फल मिलने वाला है। पहाड़ उगने वाली मडुवे की फसल के अच्छे दाम मिलने वाले है। लंबे समय से पहाड़ के लोग मडुवा, ज्वार, बाजरा, झूगोरा आदि की फसले बोई जाती है। कल पत्रकार वार्ता के दौंरान केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध राष्ट्रीय बीज निगम के चेयरमैन विनोद गौड़ ने कहा कि सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अब 32 रुपये किलो मडुवा खरीद रही है। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। खासकर पहाड़ के किसानों को जो लंबे समय से अपनी फसलों का उचित नाम नहीं ले पा रहे थे। सरकार के इस फैसले से पहाड़ के किसानों में एक नई उम्मीद जगी है।

रामनगर- उत्तराखंड के इस जिले में बनेगा भारत का सबसे बड़ा बीज गोदाम, अब होगी किसानों की बल्ले-बल्ले

निगम खरीदेगा 32 रुपये किलो मडुवा

कल ऊधमसिंह नगर के हेमपुर में बने एक लाख मैट्रिक क्विंटल वाले आधुनिक बीज गोदाम का शिलान्यास केंद्रीय कृषि मंत्रालय से संबद्ध राष्ट्रीय बीज निगम चेयरमैन विनोद गौड़ द्वारा किया गया। यह भारत का सबसे बड़ा गोदाम बन गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ में किसानों की आय बढ़ाने को बीज निगम मडुवा 32 रुपये किलो में खरीद रहा है। देश के पांच राज्यों में 22 हेक्टेयर भूमि पर बीजों का उत्पादन कर रहा है, जिसका लाभ देश के किसानों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम बनने के बाद इस सबसे ज्यादा लाभ यूपी और उत्तराखंड को मिलेगा। निगम द्वारा बीज खरीदने पर एससी व एसटी वर्ग को पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now