भारतीय सेना ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, झड़प में 20 चीनी सैनिक घायल…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। इसी बीच फिर से भारत और चीन के जवानों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में हुई जब
 | 
भारतीय सेना ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम, झड़प में 20 चीनी सैनिक घायल…

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। इसी बीच फिर से भारत और चीन के जवानों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में हुई जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की थी।

सिक्किम से सटी सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है। चीन ने एक बार फिर से यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। में सिक्किम के ना कूला मे पहले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिक भारतीय इलाके की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ा। वहीं, इस झड़प में चीन की पीएलए के 20 सैनिक जख्मी हो गए।

तीन दिन पहले हुई इस झड़प में भारतीय सेना के 4 और चीन की पीएलए के 20 जवान जख्मी हो गए थे। यह झड़प तनाव कम करने के लिए सैन्य स्तर पर हुई 9वें दौर की वार्ता से पहले हुई। भारत-चीन सीमा विवाद उस वक्त बढ़ गया था जब 15-16 जून को पीएलए की झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में चीनी सैनिकों के भी मारे जाने की खबरें थी लेकिन चीन ने इससे इनकार कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच 9वें दौर की वार्ता में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने पर करीब 16 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि कोर कमांडर स्तर की वार्ता रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई और यह सोमवार तड़के करीब ढाई बजे खत्म हुई। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो में यह बैठक हुई। बैठक के नतीजों के बारे में पता नहीं चल पाया है।